Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक्शन में Delhi पुलिस, अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़… 2 लोग गिरफ्तार

March 11, 2025

एक्शन में Delhi पुलिस, अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़… 2 लोग गिरफ्तार

नेशनल डेस्क :  दिल्ली पुलिस ने होली से पहले गोकुलपुरी इलाके में एक बड़ी अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस फैक्ट्री में नकली शराब बनाई जा रही थी और इसकी सप्लाई दिल्ली के विभिन्न इलाकों में होनी थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि फैक्ट्री का मालिक फरार है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

फैक्ट्री से भारी मात्रा में रॉ मटीरियल…

आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोकुलपुरी इलाके में एक फैक्ट्री में अवैध शराब बनाई जा रही है। पुलिस ने छापा मारकर फैक्ट्री से भारी मात्रा में नकली शराब और रॉ मटीरियल बरामद किया। इस फैक्ट्री से 1900 लीटर स्पिरिट, केमिकल्स और शराब बनाने के अन्य सामान मिले हैं। इसके अलावा पुलिस ने करीब 12 हजार बोतलें शराब की बरामद की हैं।

शराब पर ‘For Sale in Haryana Only’ …

दरअसल, पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री में बनाई जा रही शराब की बोतलों पर ‘For Sale in Haryana Only’ का लेबल चिपका हुआ था, जबकि इन शराब की बोतलों को दिल्ली में सप्लाई करने की योजना थी। यह अवैध शराब होली के मौके पर दिल्ली के बाजारों में बेची जानी थी। वहीं पुलिस ने फैक्ट्री से सुमन नाम की महिला और पप्पू नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अवैध शराब के कारोबार में शामिल थे और पुलिस के कब्जे में हैं। पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री का मालिक फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

लेबलिंग और QR Code का इस्तेमाल

पुलिस ने छापेमारी के दौरान शराब की बोतलों पर लगाई जाने वाली लेबलिंग और QR Code के स्टीकर भी बरामद किए हैं। यह दिखाता है कि फैक्ट्री में शराब के अवैध कारोबार को और अधिक व्यवस्थित तरीके से चलाने की कोशिश की जा रही थी। दिल्ली पुलिस ने कहा कि यह छापेमारी अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए की गई थी। पुलिस अब फैक्ट्री के मालिक को गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

यह मामला एक बार फिर यह साबित करता है कि अवैध शराब का कारोबार पूरे देश में बढ़ता जा रहा है, खासकर त्योहारों के दौरान। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अवैध कारोबार से न सिर्फ स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, बल्कि यह कानून व्यवस्था के लिए भी खतरा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें