Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Train Hijack : PAKISTAN में ट्रेन हाईजैक, 500 से अधिक यात्री सवार, मुठभेड़ में 6 सैनिक मारे गए

March 11, 2025

Train Hijack : PAKISTAN में ट्रेन हाईजैक, 500 से अधिक यात्री सवार, मुठभेड़ में 6 सैनिक मारे गए

Pakistan Train Hijack: क्वेटा, पाकिस्तान। पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बलोच लिबरेशन आर्मी ने एक ट्रेन को हाईजैक कर लिया है। ट्रेन में 500 से अधिक यात्री सवार थे। पाकिस्तान सेना के एक्शन के विरोध में बलोच लिबरेशन आर्मी ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक किया गया है। वहीं, मुठभेड़ में 6 पाकिस्तानी सैनिक के मारे जानें की सूचना है।

यह ट्रेन दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, तभी उस पर गोलीबारी की गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस और रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हमले एक ट्रेन चालक घायल हो गया। एक बयान में, उग्रवादी अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि उन्होंने ट्रेन से सुरक्षा बलों सहित लोगों को बंधक बना लिया है।

बीएलए ने हमले की जिम्मेदारी

बीएलए ने दावा किया कि उसने 500 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाया और उसके ऑपरेशन में 6 सुरक्षाकर्मी मारे गए। उसका कहना है कि बंधक बनाए गए लोगों में सुरक्षा अधिकारी भी शामिल हैं। प्रांतीय सरकार या रेलवे के अधिकारियों ने बंधकों के पकड़े जाने की पुष्टि नहीं की। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल बलूचिस्तान के बोलन जिले के मुश्कफ इलाके में घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि बलूचिस्तान सरकार ने आपातकालीन उपाय लागू किए हैं और स्थिति से निपटने के लिए सभी संस्थानों को जुटाया गया है। बता दें अशांत बलूचिस्तान में अलगाववादी उग्रवादी समूहों ने सेना और क्षेत्र में चीनी परियोजनाओं के खिलाफ लगातार हमले किए हैं।

बीएलए बलूचिस्तान की आजादी चाहता है। यह कई जातीय विद्रोही समूहों में से सबसे बड़ा है, जिसने दशकों से पाकिस्तान सरकार से लड़ाई लड़ी है। संगठन का कहना है कि सरकार बलूचिस्तान के समृद्ध गैस और खनिज संसाधनों का अनुचित तरीके से दोहन कर रही है। बीएलए को पाकिस्तान, ईरान, चीन, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र, यूरोपीय संघ ने आतंकी संगठन घोषित किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें