Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेहत का खजाना है सुपरफूड लौकी, रोजाना खाने से होते है ये चमत्कारी फायदे

March 12, 2025

सेहत का खजाना है सुपरफूड लौकी, रोजाना खाने से होते है ये चमत्कारी फायदे

Bottle gourd: लौकी को सुपरफूड कहना गलत नहीं होगा, क्योंकि यह एक ऐसी सब्जी है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है। इसे पूरे साल खाया जा सकता है और इसका सेवन स्किन से लेकर दिल तक की सेहत सुधारने में कारगर होता है। आयुर्वेद में भी लौकी को एक औषधीय सब्जी माना गया है, जिसका जूस और सब्जी, दोनों रूपों में सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

लौकी को घीया के नाम से भी जाना जाता है और इससे कई तरह की मीठी और नमकीन रेसिपी बनाई जा सकती हैं। कई बार बच्चों को इसका स्वाद बहुत पसंद नहीं आता, लेकिन इसे सही तरीके से पकाया जाए, तो यह स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर भोजन का काम करती है। लौकी Hखासकर डायबिटीज, मोटापा, कोलेस्ट्रॉल और पाचन समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए एक सुपरफूड है। अगर सही तरीके से इसका सेवन किया जाए, तो लौकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

लौकी में भरपूर मात्रा में पाया जाने वाला फाइबर शरीर के लिए विभिन्न तरह से लाभदायक होता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करके कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिला सकता है तो वहीं मोटापे, डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है। रोजाना इसके सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल की सेहत दुरुस्त बनी रहती है। इसके अलावा, लौकी शरीर में होने वाले इंफ्लेमेशन को कम करने में भी सहायक है।

फाइबर के अलावा लौकी में ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। इसलिए विशेषकर डायबिटीज के मरीजों के लिए लौकी की सब्जी या जूस बेहद फायदेमंद माना जाता है।

लौकी की तासीर ठंडी होती है, इसलिए ज्यादा कफ और वात वाले लोगों को इसका सेवन सूप या सब्जी के रूप में करना चाहिए। जिन लोगों को कोल्ड, कफ या अर्थराइटिस की समस्या है, उन्हें इसका जूस पीने से परहेज करना चाहिए और सिर्फ पकाकर खाना चाहिए। लौकी में विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन और सोडियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद आयरन हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने में मदद करता है। आप वजन को नियंत्रित करने के लिए इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

अगर आप बाल झड़ने या गंजेपन से परेशान हैं, तो लौकी के पत्तों का रस सिर पर लगाने से काफी फायदा मिल सकता है। इसी तरह, लौकी के फल के भस्म में शहद मिलाकर लगाने से आंखों की रोशनी बढ़ सकती है और रतौंधी की समस्या से राहत मिल सकती है। अगर आपको लगातार सिरदर्द की समस्या रहती है, तो कड़वी लौकी के बीजों के तेल को माथे पर लगाने से आराम मिल सकता है। इसके अलावा, लौकी के सेवन से शरीर में ताजगी बनी रहती है और एनर्जी लेवल बढ़ता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें