Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana weather : आगामी दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज, 13 से 15 मार्च तक बारिश की संभावना

March 12, 2025

Haryana weather : आगामी दिनों में बदलेगा मौसम का मिजाज, 13 से 15 मार्च तक बारिश की संभावना

Haryana weather : हरियाणा का मौसम एक बार फिर करवट लेगा। हालांकि होली पर मौसम सुहाना रहने की उम्‍मीद है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में 13-15 मार्च तक बारिश की संभावना जताई है। हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 16  मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 12 और 13 मार्च के दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई छाए रहने की संभावना है। लेकिन एक और पश्चिमीविक्षोभ की सक्रियता 13 मार्च से राज्य में बढ़ने की संभावना से 13 मार्च रात्रि से 15 मार्च के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई और हवाओं के साथ कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश संभावित है।

वहीं 16 मार्च को राज्य के उत्तरी जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट रहने और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 16 मार्च तक परिवर्तनशील रहनेकी संभावना है। इस बार में जानकारी देते हुए मौसम ने बताया कि पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बीच-बीच में हवाओं में बदलाव आने से राज्य केज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई छाए रहने की संभावना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें