Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Yudh Nashian Virudh’: पठानकोट पुलिस ने ड्रग मनी और iPhone सहित 2 लोगों को किया गिरफ्तार

March 12, 2025

‘Yudh Nashian Virudh’: पठानकोट पुलिस ने ड्रग मनी और iPhone सहित 2 लोगों को किया गिरफ्तार

पठानकोट (अभिषेक भारद्वाज) : पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहीम के तहत पंजाब में नशे के विरुद्ध जंग जारी है। जिसके चलते पंजाब पुलिस भी विभिन्न अभियान चलाकर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। ऐसा ही कुछ आज एक बार फिर थाना डिवीजन नंबर एक में देखने को मिला, जहां पुलिस ने हेरोइन, ड्रग मनी और एक आईफोन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शहर में कुछ लोग नशे का कारोबार चला रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया।

इनमें से एक के पास से करीब 15 ग्राम हेरोइन, करीब 1240 रुपये की ड्रग मनी और एक आईफोन बरामद हुआ, जबकि दूसरे के पास से 2250 रुपये और 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- नहीं रही मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले, 92 की उम्र में हुआ निधन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें