Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्तंभ उद्योग के रूप में बनाया जाएगा संस्कृति व पर्यटन उद्योग : सुन येली

March 12, 2025

स्तंभ उद्योग के रूप में बनाया जाएगा संस्कृति व पर्यटन उद्योग : सुन येली

इंटरनेशनल डेस्क : चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्री सुन येली ने 11 मार्च को पेइचिंग में हुए 14वीं राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के तीसरे पूर्णाधिवेशन के दौरान मीडिया को बताया कि संस्कृति और पर्यटन उपभोग के विस्तार में बड़ी भूमिका निभा सकता है। संस्कृति और पर्यटन उद्योग को स्तंभ वाले उद्योग के रूप में बनाना देश के गुणवत्ता विकास में भारी महत्व रखता है।

सुन के परिचय के अनुसार वर्ष 2024 में निर्धारित पैमाने के ऊपर वाले संस्कृति व सम्बंधित उद्यमों की कुल कारोबार आय 140 खरब युवान रही, जो गतवर्ष से 6 प्रतिशत बढ़ी। घरेलू पर्यटकों की कुल सख्या 560 करोड़ थी, जो गतवर्ष से करीब 15 प्रतिशत बढ़ी। घरेलू पर्यटन का खर्च 5 खरब युवान है, जो गतवर्ष से 17 प्रतिशत बढ़ा। बाहर से आये पर्यटकों की कुल संख्या 13 करोड़ 20 लाख है और उन का खर्च करीब 1 खरब अमेरिकी डॉलर है।

सुन ने कहा कि चीन संस्कृति व पर्यटन की योजना बनाने और बुनियादी ढांचे का निर्माण मजबूत करेगा, नये व्यावसायिक मॉडल तैयार करने में तेजी लाएगा और वाणिज्य वातावरण निरंतर सुधारेगा। उन्होंने कहा कि संस्कृति और पर्यटन उद्योग को स्तंभ वाले उद्योग के रूप में बनाने के लिए बहुत काम बाकी हैं। अगर हम ठोस कदम उठाकर डटे रहेंगे ,तो वह जरूर ही स्तंभ वाला उद्योग बनेगा और चीनी आधुनिकीकरण के लिए अधिक बड़ा योगदान देगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें