Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 19 पैसे चढ़कर 87.03 पर पहुंचा 

March 13, 2025

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 19 पैसे चढ़कर 87.03 पर पहुंचा 

Rupee Rises 19 Paise: मुंबई: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार में बृहस्पतिवार को रुपया 19 पैसे की बढ़त के साथ 87.03 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अनुकूल वृहद आíथक आंकड़ों के कारण घरेलू शेयर बाजारों में भी खरीदारी का जोर रहा। विदेशी मुद्रा वेिषकों के अनुसार, दुनिया भर में शुल्क तनाव बढऩे से विदेशी पूंजी का बहिर्गमन जारी रहा, लेकिन कमजोर अमेरिकी मुद्रा सूचकांक और कच्चे तेल की कीमतों के निचले स्तर ने स्थानीय इकाई को मजबूती दी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.13 पर मजबूती से खुला और फिर शुरुआती सौदों में डॉलर के मुकाबले 87.03 के उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 19 पैसे की बढ़त है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसा टूटकर 87.22 पर बंद हुआ था। मंगलवार को रुपये में 10 पैसे की मजबूती आई थी।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.57 पर था।  वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव वायदा कारोबार में 0.01 प्रतिशत टूटकर 70.90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें