Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

एनपीसी की स्थायी समिति की कार्य रिपोर्ट

March 14, 2025

एनपीसी की स्थायी समिति की कार्य रिपोर्ट

NPC Work Report : चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) की स्थायी समिति के अध्यक्ष चाओ लची ने 8 मार्च को 14वीं एनपीसी के तीसरे पूर्णाधिवेशन में स्थायी समिति की कार्य रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में पिछले एक साल के कार्य का सारांश किया गया और आगामी वर्ष के लिए मिशन का परिचय दिया गया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2024 चीन लोक गणराज्य की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ थी। शी चिनफिंग से केंद्रित पार्टी की केंद्रीय समिति ने पूरे देश के विभिन्न जातीय लोगों के नेतृत्व में मुश्किलों को दूर किया। चीन में सतत आर्थिक विकास कायम रहा, उच्च गुणवत्ता वाला विकास बढ़ाया गया, सुधार व खुलेपन का विस्तार जारी रहा, जन जीवन की गारंटी मजबूत रही, सामाजिक स्थिति स्थिर बनी रही और चीनी शैली के आधुनिकीकरण के नए मजबूत कदम आगे बढ़े। पिछले 75 सालों के कठिन प्रयास के बाद चीन में बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ है। चीनी राष्ट्र का महान पुनरुत्थान एक अपरिवर्तनीय ऐतिहासिक प्रक्रिया में प्रवेश कर चुका है। इससे चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व और चीनी विशेषता वाली समाजवादी व्यवस्था की श्रेष्ठता जाहिर हुई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2024 एनपीसी की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ थी। 70 वर्षों का अभ्यास हमें बताता है कि जन प्रतिनिधि सभा की व्यवस्था चीन की राष्ट्रीय स्थिति और वस्तुस्थिति के अनुरूप है, समाजवादी देश की प्रकृति को प्रतिबिंबित करती है और नागरिकों के अपने आप मालिक बनने को सुनिश्चित करती है। इससे सभी लोगों की शक्ति इकट्ठा करके चीनी शैली का आधुनिकीकरण बढ़ाया जा सकता है। इस व्यवस्था की मजबूत जीवन शक्ति और स्पष्ट श्रेष्ठता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले एक साल में एनपीसी ने संविधान के कार्यान्वयन व निगरानी को मजबूत किया और संविधान की प्रतिष्ठा व मर्यादा की रक्षा की। एनपीसी ने ईमानदारी से विधि निर्माण का कर्तव्य निभाया और चीनी विशेषता वाली समाजवादी कानूनी व्यवस्था में सुधार किया। एनपीसी ने कानून के अनुसार निगरानी की जिम्मेदारी निभाई और पार्टी व देश की निगरानी व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एनपीसी ने प्रतिनिधियों से जुड़े कार्य में सुधार किया और कानून के अनुसार कर्तव्य निभाने में प्रतिनिधियों को समर्थन दिया। एनपीसी ने सक्रियता से विदेशों के साथ आदान-प्रदान किया और राष्ट्रीय कूटनीति में योगदान किया। एनपीसी ने स्थायी समिति के अपने निर्माण को मजबूत किया और कानून के अनुसार कर्तव्य निभाने की क्षमता व स्तर उन्नत किया।
आगामी वर्ष के कार्य के बारे में रिपोर्ट में कहा गया है कि एनपीसी संविधान के कार्यान्वयन और पर्यवेक्षण का कर्तव्य पूरा करेगा, उच्च गुणवत्ता के साथ विधि निर्माण कार्य को बढ़ावा देगा, समग्र स्थिति पर ध्यान केंद्रित कर निगरानी कार्य करेगा। साथ ही, एनपीसी प्रतिनिधियों की भूमिका पूरी तरह से अदा करेगा, विदेशों के साथ आदान-प्रदान मजबूत करेगा और अपना निर्माण आगे बढ़ाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें