Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेइचिंग में अलगाव-विरोधी कानून के कार्यान्वयन की 20वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी आयोजित की गई

March 14, 2025

पेइचिंग में अलगाव-विरोधी कानून के कार्यान्वयन की 20वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी आयोजित की गई

Anti-Secession Law : “अलगाव-विरोधी कानून” के कार्यान्वयन की 20वीं वर्षगांठ पर 14 मार्च को पेइचिंग में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और एनपीसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष चाओ लची ने इसमें भाग लिया और भाषण दिया।
उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें नए युग के लिए चीनी विशेषता वाले समाजवाद पर शी चिनफिंग के विचारों के मार्गदर्शन का पालन करना चाहिए, थाइवान से संबंधित कार्यों पर महासचिव शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण विवरणों को पूरी तरह से लागू करना चाहिए और नए युग में थाइवान मुद्दे को हल करने के लिए सीपीसी की समग्र रणनीति को लागू करना चाहिए, अलगाव-विरोधी कानून की महत्वपूर्ण भूमिका को गहराई से समझना चाहिए, “थाइवान स्वतंत्रता” अलगाव पर दृढ़ता से नकेल कसनी चाहिए, बाहरी हस्तक्षेप को रोकना चाहिए और राष्ट्रीय एकीकरण के महान कार्य को अडिग रूप से आगे बढ़ाना चाहिए।
चाओ लची ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में, विशेष रूप से 18वीं सीपीसी राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, कॉमरेड शी चिनफिंग के नेतृत्व में सीपीसी केंद्रीय समिति के मजबूत नेतृत्व में, हमने पूरी तरह से अलगाव विरोधी कानून को लागू किया है। हमने “कानून द्वारा अलगाववाद को दंडित करने” की प्रणाली को और समृद्ध और बेहतर बनाया है तथा एक-चीन सिद्धांत को प्रभावी ढंग से कायम रखा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें