Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

जिंद में होली की शाम घूमने निकले युवक की हत्या, तेजधार हथियार से कटा गला, खाली प्लॉट में मिला खून से सना शव

March 15, 2025

जिंद में होली की शाम घूमने निकले युवक की हत्या, तेजधार हथियार से कटा गला, खाली प्लॉट में मिला खून से सना शव

हरियाणा के जींद में दिन–दहाड़े युवक की गर्दन काट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। होली के दिन शाम के समय युवक घर से बाहर घूमने निकला। इसी दौरान मौका देख कर हमलावरों ने उसे अपना निशाना बना लिया। मृतक का शव खाली प्लॉट में पड़ा मिला।

 

मृतक की पहचान सफीदों क्षेत्र के गांव मल्हार निवासी 30 वर्षीय बलराम के रूप में हुई है। बलराम होली को शाम को गांव में घूमने निकला। जिसके बाद काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। जिसके बाद उसकी तलाश में लोग निकले।

 

कुछ समय तलाश करने के बाद लोगों को बलराम का शव उसी के खाली प्लॉट में पड़ा मिला। बलराम का शव खून से लथपथ अवस्था में था। बलराम को उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। बलराम के हत्या की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

 

जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुल्लोखेड़ा थाना प्रभारी अपनी टीम और FSL टीम भी मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंच कर घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए गए। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने सिविल अस्पताल भिजवा दिया। जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

 

पुलिस मामले को रंजिश से जोड़कर देख रही है। लेकिन परिजनों ने किसी से कोई रंजिश होने की पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें