Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

America ने अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए नया मानवयुक्त मिशन किया शुरू

March 15, 2025

America ने अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए नया मानवयुक्त मिशन किया शुरू

लॉस एंजेल्स : नासा और स्पेसएक्स ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए एक नया मानवयुक्त मिशन शुरू किया, जो नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को घर लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो पिछले जून से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। नासा के लाइव प्रसारण के अनुसार, अंतरिक्ष यान ने फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट के माध्यम से शुक्रवार शाम 7:03 बजे पूर्वी समय पर उड़ान भरी। लगभग ढाई मिनट बाद स्पेसएक्स ने पुष्टि किया कि फाल्कन 9 का पहला चरण अलग हो गया है।

बूस्टर लॉन्च पैड के पास लैंडिंग ज़ोन 1 पर उतरा

पहला चरण बूस्टर लॉन्च पैड के पास लैंडिंग ज़ोन 1 पर उतरा है। अंतरिक्ष यान आई.एस.एस. के लिए रवाना हो चुका है। नासा के अनुसार, अंतरिक्ष यान को अंतरिक्ष स्टेशन पर स्वचालित रुप से डॉक करने में लगभग 28.5 घंटे लगेंगे, जो शनिवार पूर्वी समयानुसार रात 11:30 बजे निर्धारित है। नया मिशन, जिसका कोडनाम क्रू-10 है, नासा के अंतरिक्ष यात्री ऐनी मैकक्लेन और निकोल एयर्स, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री टाकुया ओनिशी और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री किरिल पेसकोव को आई.एस.एस. ले जाएगा।

क्रू-10 के कक्षीय प्रयोगशाला में पहुंचने के बाद, नासा का स्पेसएक्स क्रू-9 मिशन, जिसमें नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग, सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर और रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र गोरबुनोव शामिल हैं, पृथ्वी पर वापस लौट आएंगे। विलियम्स और विल्मोर बोइंग के स्टारलाइनर में तकनीकी खराबी के कारण पिछले जून से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं, जो उन्हें आई.एस.एस. तक ले गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें