Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

नदी में डूबी नाव, 3 की मौत, 12 लापता, तलाश जारी

March 15, 2025

नदी में डूबी नाव, 3 की मौत, 12 लापता, तलाश जारी

सीतापुर : उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के थाना तंबौर अंतर्गत रतनगंज गांव में एक युवक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लोगों से भरी नाव के शनिवार को शारदा नदी में पलटकर डूब जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि 12 अन्य अभी लापता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाव में महिलाओं और बच्चों समेत 15 लोग सवार थे।

नाव के पलटकर डूबने से हुई दुर्घटना में मारे गये तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गये हैं जबकि 12 अभी लापता है। प्रशासन गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश में जुटा है। खबर लिखे जाने तक तीन लोगों के शवों को गोताखोरों ने नदी से निकाल लिया है। गांव रतनगंज के एक युवक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए यह लोग शनिवार को आ रहे थे।

रतनगंज गांव आ रहे थे तभी हुआ हादसा

शारदा नदी में तेज हवा के कारण संतुलन बिगड़ जाने से नाव पलट कर डूब गई जिसमें संजय निवासी रायपुर उसकी बहन खुशबू और एक लड़की को बाहर निकाल लिया गया तंबौर अस्पताल ले जाते डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया अन्य 12 लोगों की तलाश जारी है।

पुलिस ने और जगह से भी गोताखोरों को इस क्षेत्र में लगाया है पुलिस राहत का काम गांव वालों के सहयोग से कर रही है कल शुक्रवार होली के अवसर पर रतनगंज गांव के एक युवक की होली खेलने के बाद शारदा नदी में नहाने में डूब कर मृत्यु हो गई थी जिसके अंतिम संस्कार में यह सभी लोग आज शनिवार को रतनगंज गांव आ रहे थे तभी यह हादसा हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें