Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चक्रवात जूड ने मचाई भारी तबाही…14 लोगों की हुई मौत, हजारों विस्थापित

March 15, 2025

चक्रवात जूड ने मचाई भारी तबाही…14 लोगों की हुई मौत, हजारों विस्थापित

Cyclone Jude : उत्तरी मोजाम्बिक से एक बड़ी खबर सामने आयी है। जहां उष्णकटिबंधीय चक्रवात जूड ने भारी तबाही मचाई है। बता दें कि इस चक्रवात से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और कई इलाकों में 1 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

इनोसेंशियो इम्पिसा ने बताया कि चक्रवात जूड से हुई मौतें ज्यादातर नामपुला और नियासा प्रांतों में हुई। उन्होंने कहा कि दीवारें गिरने, बिजली गिरने और डूबने की वजह से लोगों की जान गई। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि चक्रवात जूड से लगभग 20,000 घर क्षतिग्रस्त हो गये हैं। इनमें से 7,000 घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, जबकि 13,000 से अधिक घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे हजारों परिवार बेघर हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रवात जूड के कारण मोजाम्बिक में स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र को भारी नुकसान हुआ है। 30 स्वास्थ्य केन्द्र क्षतिग्रस्त हो गये हैं, जबकि 59 स्कूलों में 182 कक्षाएँ नष्ट हो गयी हैं। इससे 17,402 छात्र और 264 शिक्षक प्रभावित हुए हैं।

सरकारी प्रवक्ता इनोसेंसियो इम्पेसा ने कहा कि चक्रवात जूड से सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। विशेषकर नामपुला प्रांत में छह मुख्य सड़कें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। 19 बिजली के खंभे गिर गये, दो जल आपूर्ति प्रणालियां क्षतिग्रस्त हो गईं और 1,262 हेक्टेयर फसल नष्ट हो गयी। एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि सरकार प्रभावित लोगों की मदद के लिए हर संभव संसाधन जुटा रही है। उन्होंने बताया कि नौ आश्रय केंद्र शुरू किए गए हैं, जहां फिलहाल नामपुला प्रांत के एक लाख से अधिक लोग शरण लिए हुए हैं। उन्होंने कहा कि सहायता प्रदान करने के लिए प्रभावित प्रांतों में टीमें भेजी गई हैं और कई जिलों में आपातकालीन केंद्र फिर से खोल दिए गए हैं।

प्रवक्ता इनोसेंशियो इम्पिसा ने बताया कि सरकार चक्रवात जूड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कई कदम उठा रही है। इसमें जानकारी फैलाना, लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाना, आश्रय और खाना बांटना, साथ ही सामुदायिक रेडियो के जरिए जागरूकता बढ़ाना शामिल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें