Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत का दुश्मन पाकिस्तान में मारा गया लश्कर का आतंकी अबू कताल, मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेहद था करीबी

March 16, 2025

भारत का दुश्मन पाकिस्तान में मारा गया लश्कर का आतंकी अबू कताल, मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेहद था करीबी

Abu Qatal Killed in Pakistan : इस्लामाबाद से एक बड़ी खबर आई है कि भारत का दुश्मन और एनआईए का वांटेड आतंकी अबू कताल पाकिस्तान में मारा गया है। अबू कताल, जो मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का बेहद करीबी था, उसकी बीती रात पाकिस्तान में हत्या कर दी गई।

कैसे हुई अबू कताल की हत्या?

मिली जानकारी के अनुसार, अबू कताल उर्फ कतील सिंधी पर दो अज्ञात लोगों ने उस वक्त हमला किया जब वह अपने वाहन में यात्रा कर रहा था। इस हमले में उसकी मौत हो गई।

कौन था अबू कताल और क्यों था मोस्ट वांटेड?

अबू कताल जम्मू-कश्मीर के कई बड़े आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार था।

  • ढांगरी हमला (राजौरी जिला)
  • रियासी हमला (जम्मू-कश्मीर का रियासी जिला)
  • शिव खोरी मंदिर बस हमला (9 जून को तीर्थयात्रियों पर हुआ हमला)

अबू कताल इन हमलों का मास्टरमाइंड था। उसकी साजिशों का मकसद जम्मू-कश्मीर में अशांति फैलाना था।

लश्कर का मुख्य ऑपरेशनल कमांडर था अबू कताल

हाफिज सईद ने ही अबू कताल को लश्कर-ए-तैयबा का मुख्य ऑपरेशनल कमांडर नियुक्त किया था। अबू कताल हाफिज सईद से सीधे आदेश लेता था और फिर कश्मीर में आतंकी हमलों को अंजाम देता था।

राजौरी हमले में भी था शामिल

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 2023 में राजौरी के ढांगरी गांव में हुए आतंकी हमले के मामले में अबू कताल का नाम आरोपपत्र में शामिल किया था।

  • 1 जनवरी, 2023 को ढांगरी गांव में नागरिकों पर आतंकी हमला हुआ।
  • हमले के अगले दिन एक आईईडी विस्फोट हुआ।
  • इस हमले में दो बच्चों समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई थी।
  • कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

एनआईए की जांच में पता चला कि इस हमले की साजिश पाकिस्तान से रची गई थी। इस साजिश में लश्कर-ए-तैयबा के तीन पाकिस्तानी आतंकियों सहित कुल पांच लोग शामिल थे। इनका मकसद जम्मू-कश्मीर में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों और सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाना था।

सेना और सुरक्षा एजेंसियां रख रहीं थीं नजर

अबू कताल जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी घटनाओं में शामिल था, जिसके चलते भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियां उस पर कड़ी नजर रख रही थीं। उसकी मौत से लश्कर के आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Asha Bhosle Died: आशा भोसले के वो गाने, जो आज भी फैंस के दिलों में करते हैं राज

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें