Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री CR Patil को दी जन्मदिन की बधाई

March 16, 2025

PM Modi ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री CR Patil को दी जन्मदिन की बधाई

Union Jal Shakti Minister CR Patil: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह स्वस्थ जीवन जिएं।

पीएम मोदी केंद्रीय मंत्री श्री सी.आर. पाटिल को दी जन्मदिन की बधाई

पीएम मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘केंद्रीय मंत्री श्री सी.आर. पाटिल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे हमारे जल संसाधनों का प्रभावी ढंग से दोहन सुनिश्चित करने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं, ताकि ‘जीवन को आसान’ बनाया जा सके और हमारा हर घर जल का सपना साकार हो सके। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जिएं।

पीयूष गोयल ने लिखा

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, ‘केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी सीआर पाटिल जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। घर-घर तक स्वच्छ और निर्मल जल पहुंचाने में आपके प्रयास सराहनीय हैं। ईश्वर से आपके आरोग्यमयी, सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।‘

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें