Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘ये लोग मांस-मछली और शराब परोस रहे’, केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की तैयारी

March 16, 2025

‘ये लोग मांस-मछली और शराब परोस रहे’, केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की तैयारी

नेशनल डेस्क: केदारनाथ धाम में गैर-हिंदू लोगों के प्रवेश और गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बारे में केदारनाथ की बीजेपी विधायक आशा नौटियाल ने जानकारी दी है। उनका कहना है कि कुछ लोग यहां मांस-मछली और शराब परोस रहे हैं, जिसकी वजह से यहां की पवित्रता को नुकसान पहुंच रहा है।

केदारनाथ धाम को बदनाम करने की कोशिश

विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि कुछ गैर-हिंदू लोग केदारनाथ धाम की पवित्रता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग वहां मांस, मछली और शराब जैसी चीजें परोस रहे हैं, जिससे धाम की गरिमा पर असर पड़ रहा है। इस कारण इन लोगों को चिन्हित कर उनके प्रवेश पर रोक लगाने की योजना बनाई जा रही है। बीजेपी विधायक ने यह भी बताया कि हाल ही में प्रदेश के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने इस मुद्दे पर अधिकारियों और स्थानीय लोगों के साथ मीटिंग की थी। बैठक में यह सुझाव आया कि कुछ गैर-हिंदू लोग केदारनाथ धाम को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए उनकी पहचान करके उनका प्रवेश रोका जाना चाहिए।

बीजेपी इसे धर्म की राजनीति में घसीट रही: हरीश रावत

वहीं, इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता हरीश सिंह रावत ने कहा कि बीजेपी नेताओं को सनसनीखेज बयान देने की आदत हो गई है। उत्तराखंड एक धार्मिक स्थल है, लेकिन बीजेपी इसे धर्म की राजनीति में घसीट रही है। उनका कहना है कि बीजेपी यह सब इसलिए कर रही है क्योंकि उनके पास जनता को दिखाने के लिए कुछ नहीं है। इस मुद्दे पर सियासी विवाद और गहरा गया है। बीजेपी इसे धार्मिक स्थल की पवित्रता से जोड़ रही है,जबकि कांग्रेस इसे धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति मान रही है।

ये भी पढ़ें- IPL इतिहास में ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, जानिए नंबर 1 पर कौन?

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें