आगरा। ताजमहल देखने गए पर्यटकों पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों द्वारा डंक मारे जाने से पर्यटकों में अफरा तफरी मच गई। वहीं, कुछ लोग चीखने व चिल्लाने भी लगे। जिसके बाद तमाम देशी-विदेशी पर्यटकों में भी अफरा-तफरी मच गई। इसके अलावा कई पर्यटकों ने भागकर अपनी जान बचाई। घायल पर्यटकों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।
आगरा ताजमहल के रॉयल गेट पर मधु मक्खी का छत्ता टूटकर गिर गया और मधुमक्खियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया। ताजमहल का दीदार करने आये पर्यटकों में भगदड़ मच गई। ताजमहल में एएसआई कर्मचारियों की लापरवाही। एक दिव्यांग समेत कई लोगों पर मधु मक्खियों ने किया अटैक। pic.twitter.com/679OkNBh9B
— shalu agrawal (@shaluagrawal3) March 16, 2025