Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार में 5 दिनों की गिरावट थमी, बैंक शेयरों में खरीदारी से आई तेजी 

March 17, 2025

शेयर बाजार में 5 दिनों की गिरावट थमी, बैंक शेयरों में खरीदारी से आई तेजी 

Stock Market Shares Rose: मुंबई: वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के साथ ही इंडसइंड बैंक और अन्य वित्तीय कंपनियों में खरीदारी से सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी लौटी।  इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 363.67 अंक चढक़र 74,192.58 अंक पर पहुंच गया। इसके साथ ही बाजार में पांच दिनों की गिरावट थम गई। एनएसई निफ्टी 115.3 अंक चढक़र 22,512.50 अंक पर पहुंच गया।

Stock Market Shares Rose
Stock Market Shares Rose

इन शेयरों में आई गिरावट: 

सेंसेक्स के शेयरों में इंडसइंड बैंक में करीब पांच फीसदी की तेजी आई। रिजर्व बैंक ने शनिवार को ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि इंडसइंड बैंक के पास पर्याप्त पूंजी है। बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, अदाणी पोर्ट्स, मारुति और टाटा मोटर्स के शेयर भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर नेस्ले, एचसीएल टेक, एसबीआई, टेक महिंद्राऔर इंफोसिस में गिरावट हुई।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 792.90 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। होली के अवसर पर शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार बंद रहे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.64 प्रतिशत बढक़र 71.03 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें