Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Maruti Suzuki की घोषणा… अगले महीने से होगा बड़ा बदलाव, ग्राहकों को लगेगा झटका 

March 17, 2025

Maruti Suzuki की घोषणा… अगले महीने से होगा बड़ा बदलाव, ग्राहकों को लगेगा झटका 

नई दिल्ली: मारुति सुजुकी इंडिया ने अप्रैल से अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने की। बता दें कि, कंपनी कच्चे माल की बढ़ती लागत के असर को कम करने के लिए अगले महीने से वाहनों की कीमतों में चार प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि कच्चे माल की बढ़ती लागत और परिचालन व्यय के मद्देनजर उनसे अप्रैल से अपनी कारों की कीमतों को बढ़ाने का फैसला किया है।

मारुति सुजुकी ने बताया कि कीमत में चार प्रतिशत तक की वृद्धि होगी और यह मॉडल के आधार पर अलग-अलग होगी। कंपनी ने कहा कि हालांकि लागत बढऩे के असर को घटाने और ग्राहकों पर इसके प्रभाव को कम करने का प्रयास लगातार किए जा रहे हैं, लेकिन बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालने की जरूरत पड़ सकती है।

मारुति सुजुकी घरेलू बाजार में शुरुआती स्तर की ऑल्टो के-10 से लेकर इनविक्टो तक के मॉडल बेचती है। कंपनी ने जनवरी में एक फरवरी से विभिन्न मॉडलों की कीमतों में 32,500 रुपये तक बढ़ोतरी की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें- पंजाब में आज होगा फसलों के नुकसान का आकलन: 9 सदस्यों वाली केंद्रीय टीम करेगी दौरा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें