Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

बांग्लादेश में चीनी राजदूत की बांग्लादेशी अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार यूनुस से मुलाकात

March 17, 2025

बांग्लादेश में चीनी राजदूत की बांग्लादेशी अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार यूनुस से मुलाकात

16 मार्च को बांग्लादेश में चीनी राजदूत याओ वेन ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ, चीन-बांग्लादेश संबंधों और अन्य आम चिंता वाले मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। याओ वेन ने कहा कि चीन और बांग्लादेश अच्छे पड़ोसी और साझेदार हैं, जो एक-दूसरे की मदद करते हुए समान विकास की दिशा में काम कर रहे हैं। पिछले 50 वर्षों में, चाहे अंतर्राष्ट्रीय या क्षेत्रीय स्थितियां कैसी भी रही हों, दोनों देशों के रिश्ते हमेशा स्वस्थ और स्थिर रहे हैं। चीन बांग्लादेशी अंतरिम सरकार के शासन का समर्थन करता है और बांग्लादेश की राष्ट्रीय स्वतंत्रता और स्वायत्तता की रक्षा में भी उसका साथ देता है। साथ ही, चीन बांग्लादेशी लोगों द्वारा चुने गए विकास पथ का सम्मान करता है और विश्वास करता है कि बांग्लादेशी लोग एक समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ेंगे।

इस वर्ष चीन और बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ है, और इसे “चीन-बांग्लादेश मानविकी व सांस्कृतिक आदान-प्रदान वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। चीन, बांग्लादेश के साथ मिलकर अपने सहयोग को और मजबूत करने, विकास के अनुभव साझा करने और व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि दोनों देशों और उनके लोगों को अधिक लाभ मिल सके।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- अलविदा आशा ताई… संघर्ष से भरा सफर, 20 भाषाओं में गाए 12 हजार गाने, पढ़ें पूरी कहानी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें