Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया

March 17, 2025

चीनी व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने ऑस्ट्रिया का दौरा किया

इंटरनेशनल डेस्क : चीनी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन परिषद (CCPIT) के आयोजन में चीनी व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने 13 से 16 मार्च तक ऑस्ट्रिया की यात्रा की। नई ऑस्ट्रियाई सरकार की स्थापना के बाद से यह ऑस्ट्रिया का पहला बड़े पैमाने पर चीनी प्रतिनिधिमंडल का दौरा है। दोनों पक्षों की कंपनियों ने ऑटोमोबाइल, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण आदि उद्योगों पर गहन विचार-विमर्श किया और कई सहयोग संबंधी इरादों पर सहमति बनायी।

यात्रा के दौरान, चीन-ऑस्ट्रिया आर्थिक व्यापारिक मंच और जुलाई में आयोजित तीसरे चीन अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला संवर्धन एक्सपो (CISCE) के लिए प्रमोशन सम्मेलन आयोजित किया गया। सीसीपीआईटी के अध्यक्ष रन होंगपिन ने दोनों सम्मेलनों में भाग लिया और स्थानीय राजनीतिक और व्यापारिक नेताओं तथा प्रासंगिक संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया।

इस मौके पर, रन होंगपिन ने बल देते हुए कहा कि चीन सभी पक्षों के साथ मिलकर आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को बढ़ावा देना चाहता है, सच्चे बहुपक्षवाद का पालन करना चाहता है, संयुक्त रूप से बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली की रक्षा करना चाहता है, और वैश्विक औद्योगिक श्रृंखला और आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता व सुचारू संचालन को बढ़ावा देना चाहता है। उन्होंने तीसरे सीआईएससीई में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए ऑस्ट्रियाई व्यापारिक समुदाय का स्वागत किया।

दोनों पक्षों के आदान-प्रदान में ऑस्ट्रियाई व्यापारियों ने चीनी व्यापार समुदाय के साथ सहयोग को मजबूत करने और व्यापार संरक्षणवाद का संयुक्त रूप से विरोध करने की इच्छा व्यक्त की। उन्हें उम्मीद है कि अधिक चीनी कंपनियां ऑस्ट्रिया में निवेश करेंगी और व्यवसाय शुरू करेंगी, ताकि दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण रणनीतिक साझेदारी को एक नए स्तर तक पहुंचाया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें