Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की बढ़त के साथ 86.71 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

March 18, 2025

रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की बढ़त के साथ 86.71 प्रति डॉलर पर पहुंचा 

Rupee Gains 10 Paise मुंबई: सकारात्मक घरेलू शेयर बाजारों के समर्थन से रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 10 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.71 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि स्थानीय मुद्रा में तेजी सीमित रही क्योंकि निवेशक बढ़ती वैश्विक व्यापार चिंताओं के संभावित आíथक प्रभाव से जूझ रहे हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 86.71 पर खुला, जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.81 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.56 पर रहा।

Rupee Gains 10 Paise
Rupee Gains 10 Paise

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.21 प्रतिशत चढक़र 71.22 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,488.45 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें