Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी! PM मोदी ने लिखा पत्र

March 18, 2025

Big Breaking : सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी! PM मोदी ने लिखा पत्र

नेशनल डेस्क : भारत ही नहीं पूरी दुनिया में खुशी का माहौल है, सबकी नजर NASA की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर की धरती पर वापसी पर टिकी है। बता दें कि दोनों पिछले 9 महीने से अधिक समय से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर फंसे हुए थे। अब, दोनों एस्ट्रोनॉट्स की धरती पर वापसी हो रही है, जिसे लेकर दुनियाभर में खुशी का माहौल है।

PM मोदी ने सुनीता विलियम्स को लिखा पत्र

आपको बता दें कि इस खास मौके पर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुनीता विलियम्स को एक पत्र भेजा। उन्होंने पत्र में लिखा, “आप हमारे दिल के करीब हैं, और आपके योगदान ने भारत और दुनिया भर में अंतरिक्ष विज्ञान में नई उम्मीदें जगाई हैं। आपकी इस यात्रा के माध्यम से हम सभी को प्रेरणा मिली है, और हम आपके समर्पण और साहस की सराहना करते हैं।” सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी भारतीयों के लिए एक गर्व का क्षण है, और यह अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में भारत के योगदान को और भी मजबूत करता है।

भारतीयों की शुभकामनाएं और गर्व

उन्होंने सुनीता के प्रति भारतीयों का गर्व और शुभकामनाएं व्यक्त कीं। पत्र में पीएम मोदी ने कहा, “मैं आपको भारत के लोगों की ओर से शुभकामनाएं देता हूं। आज एक कार्यक्रम में मेरी मुलाकात प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो से हुई। हमारी बातचीत के दौरान आपका नाम आया और हमने चर्चा की कि हमें आप पर और आपके काम पर कितना गर्व है। इस बातचीत के बाद, मैं खुद को आपको पत्र लिखने से नहीं रोक पाया।”

भारत के लिए गर्व और प्रेरणा

पीएम मोदी ने पत्र में आगे लिखा, “जब मैंने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन से मुलाकात की थी, तब मैंने हमेशा आपका कुशलक्षेम पूछा। 1.4 बिलियन भारतीयों ने हमेशा आपकी उपलब्धियों पर गर्व किया है। हाल के घटनाक्रमों ने एक बार फिर आपकी प्रेरणादायी दृढ़ता को प्रदर्शित किया है।”

भारतवासियों की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा, “भले ही आप हजारों मील दूर हैं, लेकिन आप हमारे दिल के करीब हैं। भारत के लोग आपके अच्छे स्वास्थ्य और आपके मिशन में सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि, “बोनी पंड्या आपकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रही होंगी और मुझे यकीन है कि स्वर्गीय दीपकभाई का आशीर्वाद भी आपके साथ है। मुझे 2016 में संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान आपके साथ उनसे मुलाकात की याद आती है।”

भारत में स्वागत की बात

पीएम मोदी ने अंत में लिखा, “आपकी वापसी के बाद, हम भारत में आपसे मिलने के लिए उत्सुक हैं। भारत के लिए अपनी सबसे शानदार बेटियों में से एक की मेजबानी करना हमारे लिए खुशी की बात होगी। मैं माइकल विलियम्स को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और आपको और बैरी विल्मोर को सुरक्षित वापसी के लिए शुभकामनाएं देता हूं।” यह पत्र सुनीता विलियम्स के प्रति भारत की श्रद्धा और सम्मान को स्पष्ट रूप से व्यक्त करता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें