Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी मंदिर के भवन की सुरक्षा में सेंध, पिस्टल लेकर पहुंची महिला को पुलिस ने दबोचा

March 18, 2025

जम्मू-कश्मीर: वैष्णो देवी मंदिर के भवन की सुरक्षा में सेंध, पिस्टल लेकर पहुंची महिला को पुलिस ने दबोचा

कटरा। श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के भवन में एक महिला सुरक्षा जांच को तोड़ते हुए पिस्तौल लेकर पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक ये घटना 14-15 मार्च 2025 की रात की है। महिला की पहचान ज्योति गुप्ता के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। हथियार का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था।

 

आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
रियासी पुलिस मामले संबंधी कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार जब्त कर लिया है। कटरा में पुलिस स्टेशन भवन में एफआईआर दर्ज की गई है।

हथियार का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था
एसएसपी के रियासी परमिंदर सिंह ने जानकारी दी कि महिला के पास से मिले हथियार का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था। पहले यह जानकारी आई थी कि पकड़ी गई महिला दिल्ली पुलिस में कार्यरत है, हालांकि बाद में यह रियासी एसएसपी परमिंदर सिंह ने कहा कि स्पष्ट किया कि गिरफ्तार महिला दिल्ली पुलिस में काम नहीं करती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें