Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Plane crash in Honduras: उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद समुद्र तट के पास गिरा विमान, 12 लोगों की हुई मौत

March 19, 2025

Plane crash in Honduras: उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद समुद्र तट के पास गिरा विमान, 12 लोगों की हुई मौत

Plane crash in Honduras: रोआटन द्वीप से सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। बता दे कि उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद होंडुरास तट पर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो कर गिर गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्राधिकारियों ने बताया कि होंडुरास के तट पर हुए विमान दुर्घटना में प्रसिद्ध संगीतकार ऑरेलियो मार्टिनेज सुआज़ो सहित बारह लोगों की मौत हो गई। लांसा एयरलाइंस का एक विमान सोमवार रात रोआटन द्वीप से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 17 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।

अधिकारियों ने बताया कि उनमें से पांच को बचा लिया गया है और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि विमान पूरी ऊंचाई तक नहीं उड़ सका और समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय मछुआरों ने कुछ लोगों को बचाया। होंडुरान सिविल एयरोनॉटिक्स एजेंसी ने कहा कि दुर्घटना की जांच की जा रही है।

मार्टिनेज सुआज़ो के पास अमेरिकी नागरिकता भी थी। उनकी करीबी फ्रांसीसी नागरिक हेलेन ओडिले गुइवार्च जीवित बचे लोगों में से एक हैं। संगीतकार के करीबी रिश्तेदार एंजेल अपारिसियो फर्नांडीज मार्टिनेज ने कहा, “वह (सुआज़ो) परिवार का एक मजबूत स्तंभ थे। इस दुर्घटना से परिवार स्तब्ध है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें