Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस ने रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी, मौके पर पहुंची सोशल वैल्फेयर की टीम

March 19, 2025

पुलिस ने रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी, मौके पर पहुंची सोशल वैल्फेयर की टीम

बठिंडा शहर के बलराज नगर में एक नाबालिग लड़की की शादी पुलिस व सोशल वैल्फेयर विभाग के अधिकारियों ने रुकवा दी। मामले में लड़के की उम्र बेशक 25 साल के करीब थी जबकि लड़की की उम्र अभी 16 साल के करीब थी। इस संबंध में बलराज नगर से ही किसी ने मामले की जानकारी थाना कनाल पुलिस को दी थी। पुलिस ने संबंधित क्षेत्र की चौकी वर्धमान को मामले की जानकारी दी व सोशल वैल्फेयर विभाग की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच की गई तो लड़की की उम्र तय नियम से कम निकली। इसके बाद शादी को दोनों परिवारों की सहमती के बाद रुकवा दिया गया।

विवाह के लिए आए लड़के ने बताया कि उन्हें लड़की की उम्र कम होने के बारे में जानकारी नही थी। वही लीगल अफसर सोशल वैल्फेयर विभाग राजविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें थाना कनाल की तरफ से सूचना मिली थी कि लड़की की उम्र 16 साल के करीब है जबकि लड़का 25 साल का है। मंजीत सिंह चौकी इंचार्ज वर्धमान ने बताय कि उन्होंने शादी होने से पहले ही उसे रोक दिया अगर शादी हो जाती तो मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ बनती कानूनी कार्यवाही की जा सकती थी। बताते चले कि बलराज नगर में सुबह से ही शादी का माहौल था। इसी बीच पुलिस ने दखल देकर नाबालिग लड़की की शादी होने से रोक दी।

ये भी पढ़ें- ‘हालात पूरी तरह बदल चुके है, ईरान के पास कोई विकल्प नहीं बचा: ट्रंप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें