Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rajasthan Royals को लगा बड़ा झटका, IPL से पहले बदला कप्तान, इस खिलाड़ी ​को मिली कमान

March 20, 2025

Rajasthan Royals को लगा बड़ा झटका, IPL से पहले बदला कप्तान, इस खिलाड़ी ​को मिली कमान

Indian Premier League 2025 : राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के पहले तीन मैचों के लिए रयान पराग को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। आरआर ने कहा कि 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में रियान पराग टीम की कमान संभालेंगे। इसके बाद वह 26 मार्च को गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और 30 मार्च को पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ घरेलू मैच में कप्तान की भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स टीम का अहम हिस्सा हैं लेकिन वह पूरी तरह फिट होने तक ही बल्लेबाजी करेंगे। विकेटकीपिंग और क्षेत्ररक्षण की अनुमति मिलने के बाद वह फिर से कप्तानी संभालेंगे। फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में बल्लेबाजी करते समय जोफ्रा आर्चर की गेंद लगने से संजू सैमसन की उंगली चोटिल हो गई थी।

राजस्थान रॉयल्स के सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो 

राजस्थान रॉयल्स के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सैमसन ने एक वीडियो के जरिए अपने साथियों से कहा, “अभी मुझे लग रहा है कि मैं पहले तीन मैचों के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हूं। हमारी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम का नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं। पिछले कुछ सालों में हमारी टीम के कई खिलाड़ियों ने टीम के माहौल को समझकर अपने खेल में सुधार किया है। हालांकि, अगले तीन मैचों के लिए रियान हमारी टीम का नेतृत्व करेंगे। वह इस जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं। साथ ही मुझे उम्मीद है कि टीम का हर सदस्य उनका समर्थन करेगा।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें