Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Champions Trophy विजेता टीम इंडिया पर BCCI ने की पैसों की बारिश, इनाम की राशि जानकर हो जाएंगे हैरान

March 20, 2025

Champions Trophy विजेता टीम इंडिया पर BCCI ने की पैसों की बारिश, इनाम की राशि जानकर हो जाएंगे हैरान

स्पोर्ट डेस्क : भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI ) ने 58 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। इस पुरस्कार राशि का वितरण भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, सहयोगी स्टाफ और अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति के बीच किया जाएगा।

BCCI अध्यक्ष का बयान

आपको बता दें कि BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने भारतीय टीम के लिए पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा, “लगातार आईसीसी खिताब जीतना विशेष है और यह पुरस्कार वैश्विक मंच पर भारतीय टीम के समर्पण और उत्कृष्टता को दर्शाता है।” उन्होंने आगे कहा कि नकद पुरस्कार पर्दे के पीछे की हर किसी की कड़ी मेहनत का सम्मान है।

चैंपियंस ट्रॉफी की जीत का महत्व

रोजर बिन्नी ने यह भी बताया कि यह आईसीसी अंडर-19 महिला विश्वकप जीत के बाद 2025 में भारत की दूसरी आईसीसी ट्रॉफी है, और यह हमारे देश में मौजूद मजबूत क्रिकेट पारिस्थितिकी तंत्र को उजागर करता है।

भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

भारत ने 9 मार्च को दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस जीत के बाद भारतीय टीम को मिली यह पुरस्कार राशि भारतीय क्रिकेट की सफलता और समर्पण को मान्यता देने के रूप में देखी जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें