Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

BCCI ने भारतीय टीम को 58 करोड़ रूपये पुरस्कार देने की घोषणा की; लेकिन क्यों जाने ?

March 21, 2025

BCCI ने भारतीय टीम को 58 करोड़ रूपये पुरस्कार देने की घोषणा की; लेकिन क्यों जाने ?

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम को 58 करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार दिए जाने घोषणा की है और यह राशि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पुरस्कार राशि से तीन गुना से अधिक है। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने भारतीय टीम के लिए 58 करोड़ रुपए के पुरस्कार की घोषणा करते कहा, ‘लगातार आईसीसी खिताब जीतना विशेष है और यह पुरस्कार वैश्विक मंच पर भारतीय टीम के समर्पण और उत्कृष्टता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नकद पुरस्कार पर्दे के पीछे हर किसी की कड़ी मेहनत का सम्मान है। यह आईसीसी अंडर-19 महिला विश्वकप जीत के बाद 2025 में हमारी दूसरी आईसीसी ट्रॉफी है और यह हमारे देश में मौजूद मजबूत क्रिकेट व्यवस्था को दर्शाता है।’

आईसीसी पहले ही इस चैंपियंस ट्रॉफ़ी के विजेताओं के लिए लगभग 19.34 करोड़ रुपए और प्रत्येक लीग मैच (सैमीफाइनल और फाइनल को छोड़कर) में जीत के लिए अतिरिक्त लगभग 29.35 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा कर चुका था। कुल पुरस्कार राशि लगभग 5.96 करोड़ रुपए थी, जो 2017 संस्करण की तुलना में 53 प्रतिशत अधिक थी। आईसीसी की ओर से उपविजेता न्यूजीलैंड को 9 करोड़ 66 लाख रुपए। सैमीफाइनल में हारने वाली दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमों को लगभग 4.83 करोड़ रुपए मिले। इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाली सभी 8 टीमों को एक करोड़ रुपए दिए गए थे।

ये भी पढ़ें- Bank Holiday Alert: अगले हफ्ते ये 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय रहते निपटाएं जरूरी काम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें