Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुनिया में IPL का स्टैंडर्ड बहुत ऊंचा, टीम में विदेशी खिलाड़ियों के होने से बढ़ जाती है प्रतिस्पर्धा : अनिल चौधरी

March 21, 2025

दुनिया में IPL का स्टैंडर्ड बहुत ऊंचा, टीम में विदेशी खिलाड़ियों के होने से बढ़ जाती है प्रतिस्पर्धा : अनिल चौधरी

Indian Premier League 2025 : IPL की शुरुआत से पहले जाने-माने क्रिकेट अंपायर अनिल चौधरी ने कहा है कि दुनिया में IPL का स्टैंडर्ड बहुत ऊंचा है। साथ ही उन्होंने कहा कि चार विदेशी खिलाड़ियों की वजह से टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि आईपीएल का स्टैंडर्ड दुनिया में बहुत ऊंचा है।

टाइट कॉल पर गलत फैसला-
IPL में अंपायरिंग के दौरान हुई कंट्रोवर्सी पर उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी इतनी टाइट कॉल होती है कि आपका फैसला गलत हो सकता है। लेकिन, आप सोचिए, कभी-कभी अंपायर ऐसा डिसीजन भी देते हैं कि अगर DRS न होता तो लोग कहते कि यह फैसला गलत है। यह DRS का सकारात्मक पहलू भी है।‘

DRS एक अच्छी तकनीक-
उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी ऐसा होता है कि अंपायर कोई फैसला देता है और वह लगातार अंपायर कॉल हो जाए तो विपक्षी टीम के खिलाड़ी मजाक में कहते हैं कि सर, एकतरफा फैसले दे रहे हो। हालांकि, वह सब मजाक में कहते हैं। DRS बहुत अच्छी तकनीक है। इससे खेल को बहुत फायदा हुआ है।‘

अंपायरिंग की शुरुआत-
उन्होंने अपनी अंपायरिंग की शुरुआत के बारे में कहा, ‘मेरे क्लब में कुछ लोग अंपायरिंग करते थे। तो शुरुआत में उन्होंने मुझे अपनी जगह अंपायरिंग करने भेजा। मुझे पता भी नहीं था कि अंपायरिंग क्या होती है। फिर इस तरह धीरे-धीरे अंपायरिंग का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद मैं थाईलैंड जाने लगा और मुझे एयर टिकट और पैसे मिलने लगे। यह मुझे बड़ी अच्छी सुविधाएं लगीं।

डेविड शेफर्ड पसंदीदा अम्पायर-
उन्होंने बताया की इसके बाद मैं परीक्षा पास कर गया। शुरुआत में एक शख्स रामबाबू गुप्ता, जो राजधानी में क्रिकेट के ऊंचे पद पर थे, उनकी वजह से मुझे अंपायरिंग में बहुत से मौके मिले। भारत में बहुत अच्छे अंपायर हुए हैं। इसके अलावा मुझे डेविड शेफर्ड बहुत पसंद हैं। मैं उनसे कभी मिला तो नहीं, पर वह लीजेंड हैं।‘

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें