Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुबह-सुबह अवैध कॉलोनी पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन, ध्वस्त की निर्माणाधीन इमारतें

March 22, 2025

सुबह-सुबह अवैध कॉलोनी पर नगर निगम का बुलडोजर एक्शन, ध्वस्त की निर्माणाधीन इमारतें

Municipal Corporation Bulldozer Action : नगर निगम जालंधर अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने जालंधर के बस्ती शेख इलाके में लाल पहाड़ी के पास स्थित चोपड़ा कॉलोनी के पीछे लगभग एक एकड़ में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। इस दौरान कॉलोनी में हुए सभी निर्माण को गिरा दिया गया और चल रहे कार्यों को बंद करवाया गया।

ATP सुखदेव वशिष्ट ने कहा..
एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि अवैध कॉलोनियों में निर्माण कार्य रोकने के आदेश पहले ही दिए गए थे। साथ ही कॉलोनी को मंजूरी लेने की हिदायत भी दी गई थी। लेकिन आदेशों का पालन न करने और निर्माण जारी रखने की वजह से यह सख्त कदम उठाना पड़ा।

निर्माण कार्य रोकने की अपील
नगर निगम ने कॉलोनी मालिकों और बिल्डरों से अपील की है कि वे अपनी कॉलोनियों को मंजूरी दिलवाएं और अवैध निर्माण कार्यों को तुरंत रोक दें।

अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी
नगर निगम ने यह स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जो लोग नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें