Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today Weather : सताने लगी गर्मी…दिल्ली-यूपी में चढ़ेगा पारा, इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम का हाल

March 22, 2025

Today Weather : सताने लगी गर्मी…दिल्ली-यूपी में चढ़ेगा पारा, इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए मौसम का हाल

Today Weather : उत्तर भारत के मौसम में धीरे-धीरे गर्मी का असर दिखने लगा है ,बता दे कि आज यूपी से लेकर राजधानी दिल्ली तक गर्मी का प्रकोप दिखेगा। वहीं मौसम विभाग के अनुसार देश के 12 राज्यों के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं आज देशभर के मौसम का हाल…

राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ने लगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के मौसम में तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। वहीं लोगो को तेज धूप अब परेशान करने लगी है। हालांकि IMD के अनुसार आज आसमान साफ रहेगा लेकिन दिन में तेज धूप खिलेगी। वही तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दूसरी तरफ दिल्ली की हवा लगातार साफ ही चल रही है।

इन राज्यों में हो सकती है ओलावृष्टि

22 और 23 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, झारखंड और ओडिशा के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इसी प्रकार आज को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों और बिहार में ओलावृष्टि की संभावना है।

यूपी में बारिश होने के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार-शनिवार तक कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

पहाड़ो पर बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के साथ बारिश का अनुमान जारी किया गया है, जिसके चलते दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा-पंजाब, यूपी और बिहार में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

बिहार-झारखंड में बदलेगा मौसम

बता दे कि IMD में अनुमान के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने के साथ बारिश होने की संभावना है। जबकि ओडिशा, दक्षिण में केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, कर्नाटक और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें