Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवक पर ब्लैकमेल कर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप, मामला दर्ज़

March 22, 2025

युवक पर ब्लैकमेल कर युवती से दुष्कर्म करने का आरोप, मामला दर्ज़

यमुनानगर: शहर की एक कालोनी निवासी युवती ने युवक पर उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर की एक कालोनी निवासी 25 वर्षीय युवती ने शहर यमुनानगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी अजय नामक युवक के साथ जान पहचान थी। इस दौरान आरोपी ने चोरी छिपे उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

आरोपी ने 13 मार्च को उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपी से मिलने के लिए गई तो आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने आरोपी को मना किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती ने बताया कि इसके बाद भी आरोपी उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी अजय के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- हिंदुओं में एकता की कमी और बार-बार गुलामी…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें