Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Air India की असुविधा से नाराज़ हुए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर Warner, कहा- घंटों इंतजार किया…

March 23, 2025

Air India की असुविधा से नाराज़ हुए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर Warner, कहा- घंटों इंतजार किया…

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर ने एयर इंडिया की अपनी उड़ान में देरी पर नाराजगी व्यक्त की है। वार्नर ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह एयर इंडिया के ऐसे विमान में सवार हुए, जिसमें कोई पायलट नहीं था। उसे घंटों इंतजार करना पड़ा।

जवाब में एयरलाइन ने कहा कि बेंगलुरु हवाई अड्डे पर मौसम संबंधी व्यवधानों के कारण पायलट चालक दल के सदस्यों को विमान तक पहुंचने में देरी हुई।

वार्नर ने कहा, “हम बिना पायलट के विमान में चढ़े और घंटों विमान में इंतजार किया। आप यात्रियों को विमान में क्यों चढ़ाएंगे, जबकि आपको पता है कि आपके पास उड़ान भरने के लिए पायलट नहीं है?”

इसके जवाब में एयर इंडिया ने कहा कि बेंगलुरु में खराब मौसम के कारण कई उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया और सभी एयरलाइनों की उड़ानें विलंबित हुईं। एयरलाइन ने कहा, “आपकी उड़ान का संचालन करने वाला चालक दल इन व्यवधानों से प्रभावित होकर पहले के ‘असाइनमेंट’ पर फंस गया था, जिससे प्रस्थान में देरी हुई। इस मामले पर तत्काल कोई और जानकारी उपलब्ध नहीं है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें