Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी के हनुमान ने दुर्घटना में घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल… अब जमकर हो रही तारीफ

March 23, 2025

PM मोदी के हनुमान ने दुर्घटना में घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल… अब जमकर हो रही तारीफ

जहानाबाद : कहा जाता है कि मारने वाले से बड़ा बचाने वाला होता है। कुछ ऐसा ही रविवार को बिहार के जहानाबाद जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हनुमान कहे जाने वाले केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने सड़क पर पड़े एक घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।

चिराग पासवान रविवार को पटना से गया जा रहे थे। इसी दौरान जहानाबाद हाइवे पर कोड़िहरा गांव के समीप सड़क हादसे में घायल शांतनु कुमार सड़क पर मदद के लिए तड़प रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब केंद्रीय मंत्री ने घायल व्यक्ति को देखा तो अपना काफिला रुकवाकर उन्हें अपनी गाड़ी में लेकर सदर अस्पताल पहुंच गए और उन्हें भर्ती कराया।

आनन-फानन में तत्काल चिकित्सकीय सुविधा मिल जाने से घायल शांतनु कुमार अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि चिराग पासवान ने एंबुलेंस आने का इंतजार नहीं किया। इधर, सहायक पुलिस निरीक्षक शाहनवाज खान ने बताया कि पुलिस लोदीपुर की तरफ थी।

स्कार्पियो ने डिवाइडर से टकराया

इसी बीच यह सूचना मिली थी कि कोड़िहरा गांव के समीप सड़क दुर्घटना हुई है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची ही थी कि जानकारी मिली कि किसी वाहन से घायल व्यक्ति को ले जाया गया है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि पुलिस दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल पहुंचती है और घायल को इलाज मुहैया कराई जाती है। उल्लेखनीय है कि बिहार में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है। रविवार को ही बेगूसराय जिले के लाखो थाना क्षेत्र में एक स्कार्पियो के सड़क के डिवाइडर से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई तथा अन्य पांच गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें