Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

बंदरों की सबसे खतरनाक प्रजाति: सेब, संतरा नहीं सिर्फ खाते हैं ताजा मांस

March 24, 2025

बंदरों की सबसे खतरनाक प्रजाति: सेब, संतरा नहीं सिर्फ खाते हैं ताजा मांस

दुनिया में कई तरह के जानवर पाएं जातें हैं, जिनकी अपनी विशेषताएँ होती हैं। कुछ जानवर बहुत समझदार होते हैं, जबकि कुछ बेहद शरारती होते हैं। लेकिन अगर बात करें सबसे खतरनाक और शक्तिशाली जानवरों की, तो बबून बंदर का नाम सबसे पहले आता है। इन बंदरों के बारे में जानने से पहले यह जानना ज़रूरी है कि बबून बंदर अफ्रीका के शुष्क इलाकों में पाए जाते हैं, और इनकी प्रजाति सबसे ज्यादा खतरनाक मानी जाती है। आइए जानते है इस प्रजाति के बंदर के बारे में विस्तार से…

बबून बंदरों की विशेषताएँ

आपको बता दें कि बबून बंदर अफ्रीका में पाए जाने वाले बंदरों की सबसे प्रचुर और व्यापक प्रजाति हैं। इन बंदरों की कुल पाँच प्रमुख प्रजातियाँ होती हैं, जिनमें से कुछ प्रजातियाँ इतने खतरनाक होते हैं कि बड़े-बड़े जंगली जानवर भी इनके सामने डर के मारे भाग जाते हैं। इन बंदरों की सबसे खास बात यह है कि ये मांसाहारी होते हैं, यानी वे केवल फल जैसे सेब या संतरे नहीं खाते, बल्कि मांस खाकर जीवित रहते हैं। यह इनकी शक्ति का एक प्रमुख कारण है। वहीं अगर इनके शिकार करने की क्षमता के बारे में बात करे तो बबून बंदरों की शिकार करने की क्षमता बहुत तेज़ और खतरनाक होती है। ये बंदर जंगली जानवरों, इंसानों, और यहां तक कि शेर और चीते जैसे ताकतवर जानवरों का मांस भी खा सकते हैं। जब इन बंदरों के सामने किसी जंगली जानवर या इंसान का सामना होता है, तो उनका खतरनाक रूप सामने आता है। ये बंदर कुछ ही मिनटों में बड़े-बड़े शिकारियों को भी मात दे सकते हैं।

बबून बंदरों का आकार

बबून बंदरों की शारीरिक विशेषताएँ भी इन्हें और खतरनाक बनाती हैं। इनकी प्रजातियों के आधार पर आकार और वजन में अंतर होता है। सबसे छोटी प्रजाति गिनी बबून होती है, जो केवल 50 सेंटीमीटर (20 इंच) लंबी होती है और इसका वजन लगभग 14 किलोग्राम (31 पाउंड) होता है। वहीं, सबसे बड़ी प्रजाति चकमा बबून होती है, जो 120 सेंटीमीटर (47 इंच) तक लंबी हो सकती है और इसका वजन 40 किलोग्राम तक होता है। चकमा बबून इतनी ताकतवर होती है कि वह शेर और चीते जैसे जानवरों को भी परास्त कर सकती है।

बबून बंदरों का व्यवहार

बबून बंदर न केवल शारीरिक रूप से मजबूत होते हैं, बल्कि इनका व्यवहार भी बेहद आक्रामक होता है। इन बंदरों का समूह बहुत मजबूत और संगठित होता है, और ये अपनी सुरक्षा और भोजन के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उनका समूह आपस में बहुत एकजुट रहता है, और यह एक वजह है कि उन्हें बहुत खतरनाक माना जाता है।

बबून बंदर दुनिया के सबसे खतरनाक और बुद्धिमान जानवरों में से एक हैं। इनकी ताकत, आक्रामकता और शिकार करने की क्षमता इन्हें अफ्रीका के सबसे खतरनाक जानवरों में शुमार करती है। इनकी शिकार करने की आदत और शारीरिक ताकत इन्हें बड़े-बड़े शिकारियों के मुकाबले में भी बेजोड़ बना देती है। अगर आप इन बंदरों से कभी सामना करते हैं, तो इनसे बहुत दूरी बनाए रखना सबसे बेहतर होता है।

ये भी पढ़ें- Jammu & Kashmir: सुबह-सुबह आए भूकंप से मचा हड़कंप! रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें