Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में पवन ऊर्जा का निर्यात बढ़ा

March 24, 2025

चीन में पवन ऊर्जा का निर्यात बढ़ा

इंटरनेशनल डेस्क : चीन दुनिया में सबसे बड़ा पवन ऊर्जा उपकरण का निर्माण आधार है। विश्व बाजार में चीन में उत्पादित पवन ऊर्जा का अनुपात दो तिहाई से अधिक है। तकनीकी नवाचार और औद्योगिक श्रृंखला में सुधार के चलते चीन में पवन ऊर्जा का निर्यात बढ़ रहा है।

अपूर्ण आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 के अंत तक चीन में पवन टर्बाइनों का निर्यात दुनिया भर के 50 से अधिक देशों और क्षेत्रों में किया जाता है। इस साल व्यापक पवन ऊर्जा कंपनियों के निर्यात गंतव्य स्थलों में मध्य-पूर्व क्षेत्र, अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया आदि उभरते बाजार वाले देश और क्षेत्र भी शामिल हैं।

गोल्डविंड विज्ञान और प्रौद्योगिकी कंपनी के उपाध्यक्ष वू खाई ने कहा कि पिछले साल तक कंपनी ने 47 देशों में पवन ऊर्जा का निर्यात किया। इस साल कजाकस्तान और उज्बेकिस्तान आदि मध्य एशियाई देशों के तमाम ऑडर भी मिल चुके हैं। अब नवोदित बाजार ऊर्जा परिवर्तन के दबाव का सामना कर रहे हैं। आर्थिक विकास से हरित विद्युत की मांग बढ़ी। बताया जाता है कि वर्ष 2024 में चीन ने 904 और पवन टर्बाइनों का निर्यात किया, जिसकी क्षमता 5193.7 मेगावाट है, जो वर्ष 2023 की इसी अवधि से 41.7 प्रतिशत है। यह एक नया रिकार्ड है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें