Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

एस्पिडोस्पर्मम वंश की नई प्रजातियों का पता लगा

March 24, 2025

एस्पिडोस्पर्मम वंश की नई प्रजातियों का पता लगा

इंटरनेशनल डेस्क : चीनी विज्ञान अकादमी के क्वांगशी वनस्पति अनुसंधान और वियतनाम के विज्ञान अकादमी के पारिस्थितिकी व जैविक संसाधन संस्थान के शोधकर्ताओं ने हाल में चीन के दक्षिणी इलाके और वियतनाम के उत्तरी इलाके में एस्पिडोस्पर्मम वंश की 6 नई प्रजातियों का पता लगाया।

बताया जाता है कि चीन और वियतनाम का सीमांत क्षेत्र एस्पिडोस्पर्मम के वितरण और विभेदीकरण का केंद्र है। वर्ष 2019 से चीन के क्वांगशी च्वांग स्वायत्त प्रदेश के अनुसंधान दल और वियतनाम के शोधकर्ताओं ने कार्स्ट आवास पौधों की विविधता का सर्वेक्षण शुरू किया।

इस दौरान शोधकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार के एस्पिडोस्पर्मम के पौधों को एकत्रित किया। कई सालों के सर्वेक्षण के बाद शोधकर्ताओं ने फूलों की खेती व रूपात्मक शारीरिक रचना और घरेलू व विदेशी दस्तावेज़ों और नमूनों के अनुसंधान के माध्यम से 6 नई प्रजाति के पहचान की पुष्टि की। अनुसंधान का परिणाम इंटरनेशनल जर्नल ऑफ प्लांट टैक्सोनॉमी फाइटोटैक्सा में प्रकाशित हो चुका है।

बताया जाता है कि अब एस्पिडोस्पर्मम की 240 से अधिक प्रजाति मौजूद हैं, जो पूर्वी एशिया के उपोष्णकटिबंधीय और उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में मिलते हैं। चीन इसकी सबसे समृद्ध प्रजातियों वाला देश है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें