Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिल्डिंग ठेकेदार का अपहरण कर की हत्या, आरोपी ने शव नहर की पटरी पर फैंका

March 25, 2025

बिल्डिंग ठेकेदार का अपहरण कर की हत्या, आरोपी ने शव नहर की पटरी पर फैंका

यमुनानगर: जगाधरी शहर के एक बिल्डिंग ठेकेदार का अपहरण कर हत्या करने के बाद आरोपी शव को ठिकाने लगाने के लिए बाइक पर रात भर घूमते रहे और फिर गांव खारवन के नजदीक दादूपुर नलवी नहर की पटरी पर शव को फेंक कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए नागरिक अस्पताल जगाधरी के शवगृह में भिजवा दिया और बाइक को भी बरामद कर लिया। परिजन ने एक महिला सहित चार आरोपियों पर अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान राजकुमार निवासी शांति कॉलोनी, जगाधरी के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक के बेटे विजय ने बताया कि उसके पिता राजकुमार बिल्डिंग ठेकेदार है और रविवार शाम को वह उनके पास काम करने वाले व्यक्ति राहुल को उसके घर पैसे देने की बात कहकर मोटरसाइकिल पर निकले थे। जब वे देर तक नहीं पहुंचे तो वह अपने पिता को ढूंढने निकले। जब वें राहुल के घर के बाहर पहुंचे तो उसके पिता की मोटरसाइकिल राहुल के घर के बाहर खड़ी मिली। जब उसने घर का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से उसके पिता की आवाज आ रही थी। फिर बंटी ने थोड़ा सा दरवाजा खोला तो मैने अन्दर झांककर देखा कि कमरे में शराब की बोतले और खून पड़ा दिखाई दिया। बंटी ने मुङो जान से मारने की धमकी देकर मौके से भगा दिया। मैं राजेश वर्मा बिल्डिंग मालिक को बोलने गया और फिर वापिस आकर देखा तो आरोपी राहुल, रेखा उर्फ तृप्ता, बंटी और प्रमोद मेरे पापा की बाइक सहित मौके से सबूत मिटाकर फरार हो चुके थे। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

वें सारी रात अपने पिता को ढूंढते रहे। पुलिस ने परिजन के बयान पर अपहरण का केस दर्ज कर राजकुमार की तलाश शुरू कर दी। जगाधरी शहर पुलिस थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि परिजन के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर जब राजकुमार की तलाश शुरू की तो सीसीटीवी कैमरे में आरोपी शव को ठिकाने लगाने के लिए मोटरसाइकिल पर घूमते नजर आए। देर रात बारह बजे के करीब गांव खारवन के नजदीक दादूपुर नलवी की पटरी पर राजकुमार का शव पड़ा मिला। उसके चेहरे पर चोट के काफी निशान मिलें। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भिजवा दिया। जिसका आज पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौप दिया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने प्रशासन में किया बड़ा बदलाव: 12 पुलिस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें