Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति Trump से निपटने के लिए कनाडा ने समय से पहले चुनाव की घोषणा की

March 25, 2025

राष्ट्रपति Trump से निपटने के लिए कनाडा ने समय से पहले चुनाव की घोषणा की

ओटावा: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने रविवार को 28 अप्रैल को समय से पहले चुनाव की घोषणा की, जिसमें उन्होंने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ लगाने और विलय की धमकियों का मुकाबला करने का संकल्प लिया। लिबरल लीडरशिप रेस जीतने के बाद 14 मार्च को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले कार्नी ने कहा कि वह ट्रम्प से निपटने और सभी के लिए काम करने वाली अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कनाडाई लोगों से जनादेश मांग रहे हैं। कार्नी ने कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रम्प की अनुचित व्यापारिक कार्रवाइयों और हमारी संप्रभुता के लिए उनकी धमकियों के कारण हम अपने जीवनकाल के सबसे महत्वपूर्ण संकट का सामना कर रहे हैं।

ट्रम्प का दावा है कि कनाडा एक वास्तविक देश नहीं है। वह हमें तोड़ना चाहते हैं, ताकि अमरीका हम पर कब्ज़ा कर सके। हम ऐसा नहीं होने देंगे।’
कार्नी ने एक मजबूत अर्थव्यवस्था और अधिक सुरक्षित कनाडा के लिए अपने दृष्टिकोण को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, ‘कनाडा को सुरक्षित करने, कनाडा में निवेश करने, कनाडा का निर्माण करने और कनाडा को एकजुट करने के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है। इसलिए मैं अपने साथी कनाडाई लोगों से एक मजबूत सकारात्मक जनादेश की मांग कर रहा हूं।’

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने प्रशासन में किया बड़ा बदलाव: 12 पुलिस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें