Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुर्ख़ियों में बने रहने के लिए ऐसे ब्यान देते है कुणाल कामरा : परिणय फुके

March 25, 2025

सुर्ख़ियों में बने रहने के लिए ऐसे ब्यान देते है कुणाल कामरा : परिणय फुके

Kunal Kamra Statement : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का नाम लिए बिना स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने उन्हें टारगेट किया है। कुणाल कामरा के बयान पर भाजपा नेता परिणय फुके ने कहा कि कॉमेडियन जानबूझकर ऐसे बयान देते हैं जिससे वो सुर्ख़ियों में बने रहें। मंगलवार को भाजपा नेता ने कहा कि कुणाल कामरा की कॉमेडी का ग्राफ नीचे की ओर था। ग्राफ को ऊपर करने के लिए कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे को लेकर बयान दिया, जिससे वह सुर्ख़ियों में आ जाए। वह पहले भी बड़े-बड़े नेताओं का टारगेट कर चुके हैं।

उन्होंने आगे कहा, ‘ कुणाल कामरा जैसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब कुणाल कामरा अजीत पवार का नाम लेकर बचने का प्रयास कर रहा है। लेकिन, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। मुझे याद नहीं है कि कुणाल कामरा की तरह कभी अजीत पवार ने इस तरह की कविता सुनाई है।‘ बता दें कि कुणाल कामरा ने साफ कर दिया है कि वह अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगेंगे।

दूसरी तरफ उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि वह आरोपों पर प्रतिक्रिया नहीं करते हैं और अपने काम के जरिए इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे। कामरा का नाम लिए बिना उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘इस व्यक्ति ने सुपारी लेकर बयान दिया है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, आप इसका फायदा उठा सकते हैं और व्यंग्य कर सकते हैं। लेकिन, यह एक तरह से सुपारी लेकर बोलना है। मैंने मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन, कार्यकर्ताओं की भी भावनाएं होती हैं। इसी व्यक्ति ने पहले सुप्रीम कोर्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, अर्नब गोस्वामी और उद्योगपतियों के बारे में बयान दिया था। ये सुपारी लेकर लगाए गए आरोप हैं, इसलिए मैंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मैं बोलूंगा भी नहीं। मैं अपने काम को लेकर प्रतिबद्ध हूं।‘

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें