Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन के शिनशिंग ऑयलफील्ड में शेल तेल का प्रमाणित भूवैज्ञानिक भंडार 14 करोड़ टन से अधिक 

March 25, 2025

चीन के शिनशिंग ऑयलफील्ड में शेल तेल का प्रमाणित भूवैज्ञानिक भंडार 14 करोड़ टन से अधिक 

24 मार्च को चाइना साइनोपेक कंपनी के मुताबिक, चीन के शेंगली चीयांग शेल तेल के लिये राष्ट्रीय प्रदर्शन क्षेत्र में तेल व गैस अन्वेषण में बड़ी सफलता मिली है। इस क्षेत्र में स्थित शिनशिंग ऑयलफील्ड में शेल तेल के प्रमाणित भूवैज्ञानिक भंडार 14 करोड़ टन से अधिक पहुंच गया है। यह 10 करोड़ टन के प्रमाणित भूवैज्ञानिक भंडार वाला चीन का पहला शेल तेल क्षेत्र भी है, जो चीनी प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय की समीक्षा व पंजीकरण में सफल रहा है।

शेल तेल का तात्पर्य कार्बनिक पदार्थों से समृद्ध शेल संरचनाओं में निहित पेट्रोलियम संसाधनों से है। चीन के शेल तेल संसाधनों में अन्वेषण की विशाल संभावनाएं हैं और यह देश के लिए एक महत्वपूर्ण रणनीतिक संसाधन है। शिनशिंग ऑयलफील्ड चीन के शानडोंग प्रांत के शेंगली चीयांग शेल तेल के लिये राष्ट्रीय प्रदर्शन क्षेत्र में स्थित है। इस बार समीक्षा व पंजीकरण में सफल हुए शेल संरचनाओं में तेल के प्रमाणित भूवैज्ञानिक भंडार 14 करोड़ टन से अधिक हैं, जिसमें से तकनीकी रूप से प्राप्त किये जाने योग्य भंडार 1.13599 करोड़ टन है। शिनशिंग ऑयलफील्ड के इस जलाशय की विशेषता इसकी नई आयु, कम परिपक्वता व जटिल दरारें हैं, जिसके कारण इसका अन्वेषण व विकास करना अत्यंत कठिन है। यह एक विश्व स्तरीय समस्या है।

शेल तेल के “सोये हुए खजाने” को जगाने के लिए, शेंगली ऑयलफील्ड ने उच्च-स्तरीय स्वचालित ड्रिलिंग उपकरण विकसित किया है और क्षैतिज कुओं के लिए इष्टतम व तेज़ ड्रिलिंग तकनीक का अन्वेषण किया है। इससे औसत शेंगली ऑयलफील्ड में ड्रिलिंग चक्र 133 दिन से घटकर 29.5 दिन हो गया है और 6,000 मीटर के कुओं का ड्रिलिंग चक्र 17.7 दिन से कम हो गया है। उन्होंने उच्च तापमान और उच्च दबाव आदि शेल तेल के अन्वेषण व विकास के लिये विश्व स्तरीय समस्या पर काबू पाया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- अमेरिका–ईरान शांति वार्ता क्यों फेल हुई? जानें अब आगे क्या होगा  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें