Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेइचिंग: चीन-पुर्तगाल विदेश मंत्रियों की रणनीतिक वार्ता आयोजित

March 25, 2025

पेइचिंग: चीन-पुर्तगाल विदेश मंत्रियों की रणनीतिक वार्ता आयोजित

Beijing: चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 25 मार्च को चीन की राजधानी पेइचिंग में पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रंगेल के साथ दूसरी चीन-पुर्तगाल विदेश मंत्रियों की रणनीतिक वार्ता आयोजित की।

इस दौरान, वांग यी ने कहा कि इस वर्ष चीन और पुर्तगाल के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ है, और चीन व यूरोपीय संघ के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ भी है। चीन पुर्तगाल के साथ मिलकर अधिक स्थिर, अधिक फलदायी और अधिक जीवन शक्ति से ओतप्रोत चीन-पुर्तगाल संबंध बनाना, चीन और यूरोपीय संघ को आपसी विश्वास और आपसी उपलब्धि के रणनीतिक साझेदार बनने के लिए बढ़ावा देना चाहता है।

वांग यी ने चीन की अर्थव्यवस्था के विकास का परिचय देते हुए कहा कि हाल ही में आयोजित चीन के राष्ट्रीय दो सत्रों ने पूरे साल के लिए लगभग 5% की आर्थिक वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया है, और स्पष्ट रूप से कहा है कि चीन संस्थागत खुलेपन का लगातार विस्तार करेगा, और स्वतंत्र व एकतरफा खुलेपन का व्यवस्थित विस्तार करेगा। चीनी शैली का आधुनिकीकरण एक ऐसा आधुनिकीकरण है जो सभी देशों के लिए आपसी लाभ और उभय जीत वाला है, और यह पुर्तगाल सहित दुनिया भर के देशों के लिए अधिक अवसर प्रदान करेगा।

चीनी विदेश मंत्री का कहना है कि चीन और पुर्तगाल को द्विपक्षीय संबंधों के विकास के सफल अनुभव का सारांश करते हुए परियोजना निवेश, हरित रूपान्तरण, डिजिटल अर्थव्यवस्था, नवाचार और अनुसंधान व विकास, सूचना व संचार आदि क्षेत्रों में सहयोग तथा मानवीय आदान-प्रदान का सक्रिय रूप से विस्तार करना चाहिए, दोनों देशों के बीच पुल के रूप में मकाओ की अच्छी भूमिका निभानी जारी रखनी चाहिए और चीन-पुर्तगाल संबंधों के और अधिक विकास को बढ़ावा देना चाहिए।

वार्ता में पुर्तगाली विदेश मंत्री रंगेल ने कहा कि वह मकाओ में “एक देश, दो प्रणाली” की सफलता देखकर बहुत प्रसन्न हैं। उनका कहना है कि चीन एक भरोसेमंद साझेदार है। पुर्तगाल चीन-पुर्तगाल संबंधों को बड़ा महत्व देता है और एक-चीन नीति का दृढ़ता से पालन करता है।

रंगेल ने आगे कहा कि पुर्तगाल के आर्थिक और सामाजिक विकास में चीनी निवेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पुर्तगाल खुलेपन की भावना का पालन करते हुए अपने देश में निवेश और व्यापार करने के लिए अधिक चीनी कंपनियों का स्वागत करता है। पुर्तगाल अर्थव्यवस्था, व्यापार, ऊर्जा, स्वास्थ्य, वित्त, बुनियादी ढांचे, हरित परिवर्तन आदि क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग को मजबूत करने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में अधिकाधिक पुर्तगाली लोग चीनी भाषा सीख रहे हैं और चीन को समझने की आशा रखते हैं। दोनों पक्ष संस्कृति और शिक्षा में सहयोग को मजबूत कर सकते हैं, मानविकी आदान-प्रदान बढ़ा सकते हैं, और लोगों के बीच आपसी समझ और मैत्री को बढ़ा सकते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- अमेरिका–ईरान शांति वार्ता क्यों फेल हुई? जानें अब आगे क्या होगा  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें