Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

गेहूं के खेतों में पड़ा मिला युवक का शव, शरीर पर कुल 15 कट के निशान, बेरहमी से की गई हत्या

March 27, 2025

गेहूं के खेतों में पड़ा मिला युवक का शव, शरीर पर कुल 15 कट के निशान, बेरहमी से की गई हत्या

हरियाणा के पानीपत में युवक का शव खेतों में पड़ा मिला। युवक के शरीर पर जगह–जगह कट के निशान थे। युवक पर तेजधार हथियार से बेरहमी से हमला किया गया था। पुलिस ने शव को बहुत दयनीय हालत में बरामद किया। युवक के चेहरे, गले, हाथ,पैर, पीठ पर कुल 15 कट के निशान है।

युवक के परिजनों ने युवक के गुमशुदगी की शिकायत इसराना थाना पुलिस को दी थी। मृतक की मां गांव मांडी निवासी आशा ने बताया कि उसका बेटा 18 वर्षीय आर्यन 26 मार्च को घर से गया था, तब से उसकी कोई खबर नहीं मिल रही है। जिसके बाद पुलिस ने आर्यन की तलाश शुरू कर दी।

 

पुलिस को बताते हुए आशा ने बताया कि आर्यन परिवार के ही सदस्य राजेश के बेटे निशु के साथ घर से सुबह 10 बजे गया था। जिसके बाद काफी देर रात तक भी वह नहीं लौटा। जब इस बारे में निशु से बात की तो उसने बहुत ही अभद्र व्यवहार किया, और कुछ बताए बिना ही फोन काट दिया।

परिजनों ने पुलिस को मामले की शिकायत देने के बाद आर्यन का रात भर इंतजार किया। लेकिन आर्यन वापस नहीं आया। सुबह होते ही परिजन आर्यन की तलाश में निकल गए। उसकी तलाश करते–करते परिजन बलाना रोड पर पहुंच गए। जहां घर से 1 किलोमीटर दूर गेहूं खेतों में आर्यन का शव पड़ा हुआ था।

 

शव पर तेजधार हथियार से हमला करने के निशान थे। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस जांच में जुट गई है। मृतक के शव पर हमले के निशान देख कर ही समझ आ रहा है कि हमलावर ने बड़ी ही बेरहमी से उसकी हत्या की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें