Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन-लाओस रेलवे 5 करोड़ से अधिक यात्रियों को परिवहन करता है

March 28, 2025

चीन-लाओस रेलवे 5 करोड़ से अधिक यात्रियों को परिवहन करता है

चीन रेलवे के खुनमिंग ब्यूरो से मिली खबर के अनुसार चीन-लाओस रेलवे के वर्ष 2021 में शुरू होने के बाद से इस साल 28 मार्च तक, कुल 71,000 यात्री ट्रेनों का संचालन हुआ है, जिनमें 5 करोड़ से अधिक लोगों ने यात्रा की। दुनिया भर के 112 देशों और क्षेत्रों से 4.8 लाख से अधिक यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय यात्री ट्रेनों पर सीमाओं के पार यात्रा करने के लिए आकर्षित किया गया है, जो क्षेत्रीय आर्थिक विकास और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस वर्ष की शुरुआत से ही चीन-लाओस रेलवे के माध्यम से यात्रा करने पर यात्रियों की मजबूत मांग बनी है। 1 जनवरी से 28 मार्च तक कुल 54 लाख यात्रियों का परिवहन किया गया है, अर्थात प्रतिदिन औसतन 62,000 यात्री। इनमें 82 हजार सीमा पार यात्री हैं, जिनकी औसत दैनिक संख्या 1,000 से अधिक और अधिकतम दैनिक संख्या 1,300 तक है।

चीन-लाओस रेलवे का प्रभाव काफी बढ़ गया है, जिससे सांस्कृतिक आदान-प्रदान और एकीकरण को बढ़ावा मिला है। वह चीन में खुनमिंग और शीशुआंगबन्ना तथा लाओस में लुआंग प्रबांग और वियनतियाने जैसे प्रसिद्ध पर्यटन शहरों को जोड़ता है, जो चीन और लाओस को जोड़ने वाला एक अंतर्राष्ट्रीय चैनल है। साथ ही चीन और लाओस के रेलवे विभाग स्टेशन और ट्रेन सेवाओं को अनुकूलित करने और लोगों की सुविधा और लाभ के लिए कई उपाय शुरू करने में लगे हुए हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- विफल रही अमेरिका और ईरान की शांति वार्ता, जेडी वेंस बोले- तेहरान ने नहीं मानी शर्तें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें