Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bihar Board 10th result : जारी हुआ बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट… 82.11% छात्रों ने मारी बाजी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

March 29, 2025

Bihar Board 10th result : जारी हुआ बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट… 82.11% छात्रों ने मारी बाजी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Bihar Board 10th result ; बिहार डेस्क : बिहार बोर्ड परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा 10वीं कक्षा के परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित कर दिए गए है। लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए यह एक अहम दिन है, क्योंकि इस रिजल्ट के आधार पर छात्रों का भविष्य तय होगा। रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र अब इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस साल परीक्षा में कुल 15,85,868 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे, जिनमें से 7,67,746 छात्र और 8,18,122 छात्राएं थीं। बता दें कि इस साल 82.11% छात्रों ने बाजी मारी है। इस साल छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक रही। बता दें कि समस्तीपुर की साक्षी, अंशु और रंजन तीनों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। तीनों ने परीक्षा में 500 में से कुल 489 अंक हासिल किए हैं। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के तरीके

वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

  1. सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर ‘बोर्ड रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब ‘बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना रोल नंबर या रोल कोड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  6. भविष्य के लिए मार्कशीट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

वेबसाइट क्रैश होने पर SMS से रिजल्ट चेक करें

रिजल्ट के समय लाखों छात्रों की भीड़ वेबसाइट पर हो सकती है, जिससे सर्वर डाउन हो सकता है। ऐसे में आप अपना रिजल्ट SMS के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं:

  1. अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं।
  2. “BIHAR10” (स्पेस) अपना रोल नंबर टाइप करें।
  3. इसे 56263 पर भेज दें।
  4. कुछ ही मिनटों में आपको बिहार बोर्ड से रिजल्ट का मैसेज आपके मोबाइल पर आ जाएगा।

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 का आयोजन

  • तारीखें: 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक।
  • परीक्षा की पाली:
    • पहली पाली: सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक।
    • दूसरी पाली: दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक।

रिजल्ट की घोषणा के बाद, छात्रों के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण समय है क्योंकि यह उनकी आगे की शिक्षा और करियर की दिशा तय करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें