Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

2 लड़कियों के प्यार में पागल हुआ शख्स… फिर मंडप में उठाया ऐसा कदम घरवाले भी हुए हैरान

March 29, 2025

2 लड़कियों के प्यार में पागल हुआ शख्स… फिर मंडप में उठाया ऐसा कदम घरवाले भी हुए हैरान

नेशनल डेस्क : तेलंगाना के कोमाराम भीम आसिफाबाद जिले से एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है। जहां, एक शख्स ने दो महिलाओं से शादी की है। ये पूरा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। खास बात यह है कि इस शख्स ने एक ही मंडप में दोनों महिलाओं से शादी की, और परिवार के लोग भी इस फैसले से सहमत थे।

एक ही मंडप में दो दुल्हनों पति के साथ लिया सात फेरा

इस शख्स का नाम सूर्यदेव है, और उसने लाल देवी और झलकारी देवी से एक ही मंडप में शादी की। सूर्यदेव ने दोनों से प्यार किया और फैसला किया कि वह दोनों से शादी करेगा। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि इस शादी में न तो परिवार वालों ने विरोध किया और न ही गांववालों ने। सूर्यदेव ने एक ही समारोह में दोनों महिलाओं के साथ सात फेरे लिए और सिंदूर भरा।

शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस शादी के दौरान एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सूर्यदेव अपनी दोनों दुल्हनों के साथ हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। इस समारोह में परिवार, रिश्तेदार और गांव वाले भी शामिल थे, और हर तरफ खुशी का माहौल था। शादी में ढोल की आवाजें सुनाई दे रही थीं और सभी रस्में पूरी की जा रही थीं।

 

 

दोनों महिलाओं से किया प्यार और साथ रहने का…

सूर्यदेव ने बताया कि वह पहले लाल देवी से प्यार करते थे, फिर झलकारी देवी से भी प्यार हो गया। इस कारण उन्होंने दोनों से शादी करने का फैसला लिया। बाद में, तीनों ने साथ रहने का निर्णय लिया। गांव के बुजुर्गों ने पहले इस फैसले को स्वीकार करने में थोड़ी झिझक दिखाई, लेकिन बाद में वे मान गए और इस शादी में मदद की।

अनोखी शादी का हिस्सा बने लोग

भारत में एक से ज्यादा शादी करना गैरकानूनी है, लेकिन यह मामला आदिवासी समुदाय से जुड़ा हुआ था। आदिवासी समुदाय में एक से अधिक पत्नी रखने की परंपरा है, और इसी कारण इस शादी को स्वीकार किया गया। इस शादी में दोनों लड़कियों के परिवार वालों ने भी खुशी-खुशी सहमति दी और इस अनोखी शादी का हिस्सा बने।

पहली बार नहीं है ऐसा मामला

यह पहली बार नहीं है जब किसी व्यक्ति ने एक साथ दो महिलाओं से शादी की हो। 2021 में भी तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के उतनूर मंडल में एक शख्स ने दो महिलाओं से एक ही मंडप में शादी की थी। इसी तरह, 2022 में झारखंड के लोहरदगा में भी एक व्यक्ति ने अपनी दो गर्लफ्रेंड्स से शादी की थी।इस तरह के अनोखे मामले कभी-कभी आदिवासी क्षेत्रों में होते हैं, जहां ऐसी प्रथाएं और मान्यताएं पाई जाती हैं।

ये भी पढ़ें- IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, RCB की पहले बैटिंग, देखें प्लेइंग इलेवन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें