Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

JALANDHAR NEWS : तीसरी कक्षा के छात्र ने डोर में बांधकर 66KV तारों पर उछाला पत्थर…फिर उठीं आग की लपटें, देखें दर्दनाक VIDEO

March 29, 2025

JALANDHAR NEWS : तीसरी कक्षा के छात्र ने डोर में बांधकर 66KV तारों पर उछाला पत्थर…फिर उठीं आग की लपटें, देखें दर्दनाक VIDEO

JALANDHAR NEWS : जालंधर के गुरु नानकपुरा वेस्ट इलाके से बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। जहां, एक 9 साल का बच्चा खेलते-खेलते बिजली के 66केवी की तारों की चपेट में आ गया। जिसकी इलाज के दौरान अमृतसर में मौत हो गई। सारा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया था। तारों की चपेट में आने से बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

CCTV में कैद हुई घटना
यह खौफनाक घटना पार्क में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें देखा गया कि बच्चा खेल-खेल में रस्सी में पत्थर बांधकर ऊपर फेंक रहा था। जैसे ही वह पत्थर हाई-वोल्टेज तारों से टकराया, एक जोरदार धमाका हुआ और बच्चा करंट से झुलस गया।

 https://youtube.com/shorts/OADTYr_em5I?feature=shared

तीसरी कक्षा का था छात्र
हादसे के बाद पार्क के आसपास के लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे, लेकिन कुछ ही पलों बाद लोग वापस लौटे और गंभीर रूप से झुलसे हुए बच्चे को उठाया। झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में रहने वाला यह 9 साल का बच्चा तीसरी कक्षा में पढ़ता है।

66केवी की तारों पर फेंका रस्सी…
बच्चे के ने बताया कि हादसे के समय वह अपने दोस्तों के साथ पार्क में खेल रहा था। खेल-खेल में उसने प्लास्टिक जैसी कोई चीज रस्सी से बांधकर ऊपर फेंकी, लेकिन जैसे ही वह तारों से टकराई, जबरदस्त विस्फोट हुआ और वह चीख पड़ा। बिजली का झटका लगते ही उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली और वह बुरी तरह झुलस गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें