Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशे के खिलाफ अलख जगाने के लिए हाफ मैराथन में दौड़े मुख्यमंत्री नायब सैनी

March 31, 2025

नशे के खिलाफ अलख जगाने के लिए हाफ मैराथन में दौड़े मुख्यमंत्री नायब सैनी

सोनीपत: नशे के खिलाफ युवाओं में अलख जगाने के लिए दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,मुरथल में हाफ मैराथन के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह की प्रशंसा की। हाफ मैराथन में मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ कुलपति प्रो. सिंह ने भी भाग लिया। रविवार को आयोजित होने वाली हाफ मैराथन के लिए स्थान डीसीआरयूएसटी, मुरथल को चुना गया था। मैराथन के सफल आयोजन के लिए कुलपति प्रो. सिंह ने दिन रात एक किए हुए थे।

कुलपति प्रो. सिंह ने मैराथन के सफल आयोजन के लिए बकायदा कमेटियों का गठन किया गया था ताकि मैराथन का सफल आयोजन किया जा सके। कुलपति प्रो.सिंह ने दो दिन से मैराथन को सफल बनाने के लिए कमान अपने हाथ में ली हुई थी। कुलपति प्रो. सिंह मैराथन के आयोजन स्थल का निजी तौर पर दौरा कर अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर रहे थे। मैराथन के सफल आयोजन के कुलपति प्रो. सिंह देर रात तक अधिकारियों को मॉनिटर कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर रहे थे। हाफ मैराथन में मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के साथ कुलपति प्रो. सिंह ने भी भाग लिया।

इतना ही नहीं कुलपति प्रो. सिंह के दिशा निर्देश पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, प्रोफेसर, कर्मचारियों व संबंध कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भी मैराथन में बढ़चढ़कर भाग लिया तथा मैराथन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। मैराथन को सफल बनाने में कुलपति प्रो.सिंह के योगदान को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने कुलपति प्रो.सिंह की भूरि भूरि प्रशंसा की। कुलपति प्रो. सिंह ने कहा कि डीसीआरयूएसटी भी नशे के खिलाफ युवाओं में अलख जगाने का कार्य करेगा।

इसमें विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अहम भूमिका का निर्वहन करेंगे। डीसीआरयूएसटी के एनसीसी कैडेट व एनएसएस वालंटियर नशे के खिलाफ अभियान में मुख्य भूमिका निभाएगें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय भी नशे के खिलाफ अलख जगाने के लिए मैराथन का आयोजन करेगा। कुलपति प्रो. सिंह ने विश्वविद्यालय के प्रांगण में आयोजित सफल मैराथन के लिए सभी का धन्यवाद किया।

ये भी पढ़ें- Iran-Israel War: ईरानी संस्था का दावा, संघर्ष के दौरान मारे गए 3 हजार से ज्यादा लोग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें