मुंबई: ‘इंडियाज गॉट लेटैंट’ शो में विवादित टिप्पणी कर आलोचनाओं में घिरे यूटय़ूबर-पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने दूसरा मौका देने के लिए यूनिवर्स को धन्यवाद दिया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर रणवीर ने इसे अपना ‘पुनजर्न्म’ बताया। इंस्टाग्राम पर कुल 5 तस्वीरें शेयर करते हुए इलाहबादिया ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे प्रियजनों को धन्यवाद, यूनिवर्स को धन्यवाद। एक नया अध्याय शुरू होता है – पुनजर्न्म..।’रणवीर ने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार, पेट (पालतू जानवर), दोस्तों और क्रू मैंबर्स की तस्वीरें शेयर की। रणवीर की पोस्ट पर उनके प्रशंसकों के साथ ही फिल्म जगत के सितारे भी नई शुरुआत के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते नजर आए। कमैंट सैक्शन में अभिनेता अभय देओल ने ताली बजाने वाले इमोजी डाले। टीवी अभिनेता नकुल मेहता ने रणवीर की हौसला अफजाई करते हुए लिखा, ‘गो बीयर बाइसैप्स।’
मेष: दिन शुभ रहेगा...